Movie prime
PMC_Hospital

दिल्ली से पटना जा रही फ्लाइट की वाराणसी में इमरजेंसी लैंडिंग, जाने क्या रही वजह 

एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX1014 को खराब मौसम और कम दृश्यता के कारण पटना की जगह वाराणसी में कराया गया लैंड
 

Ad

 
Varanasi Airport
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी, भदैनी मिरर।  शनिवार को दिल्ली से पटना जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट संख्या IX1014 को खराब मौसम के चलते पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली। तेज हवाओं और अत्यधिक कम दृश्यता के कारण फ्लाइट को वाराणसी एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट कर दिया गया।

Ad
Ad

वाराणसी एयरपोर्ट पर फ्लाइट ने सुरक्षित रूप से लैंडिंग की, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिली। एयरपोर्ट अधिकारियों ने यात्रियों को टर्मिनल में अस्थायी रूप से रोका और सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।

एयरलाइन अधिकारियों के अनुसार, जैसे ही मौसम की स्थिति पटना में सामान्य हुई, फ्लाइट ने शाम 7:20 बजे वाराणसी से पटना के लिए दोबारा उड़ान भरी।

Ad

यात्रियों में फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग और एयरपोर्ट प्रशासन की तत्परता को लेकर संतोष देखा गया। एयर इंडिया एक्सप्रेस की ओर से कहा गया कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और ऐसी आपात स्थितियों में हर कदम सावधानीपूर्वक उठाया जाता है।

life line hospital new