Movie prime
PMC_Hospital

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह वाराणसी पहुंचे; संकटमोचन और कालभैरव मंदिर में करेंगे दर्शन-पूजन, रविवार को पीएम मोदी के साथ देखेंगे एयर शो

विशेष विमान से बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे रक्षामंत्री; 39 जीटीसी में करेंगे रात्रि विश्राम, भाजपा नेताओं ने किया भव्य स्वागत

Ad

 
news
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी/लखनऊ (भदैनी मिरर): देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह शनिवार शाम वायुसेना के विशेष विमान से वाराणसी पहुंचे। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, बाबतपुर पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। हवाई अड्डे से रक्षामंत्री सड़क मार्ग के जरिए सीधे कैंटोनमेंट स्थित 39 गोरखा ट्रेनिंग सेंटर (GTC) के लिए रवाना हुए। अपने इस दौरे के दौरान वे बाबा कालभैरव और संकटमोचन मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे और रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एयर शो में शिरकत करेंगे।

Ad

मंदिरों में दर्शन-पूजन और 39 जीटीसी में रात्रि विश्राम

बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने रक्षामंत्री का स्वागत किया। स्वागत करने वालों में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर गिरी, राज्य मंत्री अनिल राजभर, राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या समेत कई अन्य नेता शामिल रहे।

  • दर्शन-पूजन: 39 जीटीसी में कुछ देर विश्राम करने के बाद रक्षामंत्री प्रसिद्ध संकटमोचन मंदिर और बाबा कालभैरव मंदिर जाएंगे, जहां वे विधि-विधान से टेका माथा टेकेंगे और आशीर्वाद लेंगे।

  • रात्रि विश्राम: दर्शन-पूजन के पश्चात उनका पुनः 39 जीटीसी लौटने और वहीं रात्रि विश्राम करने का कार्यक्रम निर्धारित है।

रविवार को प्रधानमंत्री के साथ देखेंगे 'Wings over Ganges' एयर शो

अपने दौरे के दूसरे दिन यानी रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ नमो घाट पर पहुंचेंगे। यहां भारतीय वायुसेना के 94वें वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य एरियल डिस्प्ले "Wings over Ganges" (विंग्स ओवर गंगेज) में दोनों दिग्गज शामिल होंगे।

गंगा नदी के ऊपर होने वाले इस एयर शो में राफेल, सुखोई-30MKI, तेजस और प्रचंड जैसे आधुनिक लड़ाकू विमानों व हेलीकॉप्टरों के रोमांचक करतब मुख्य आकर्षण का केंद्र होंगे। कार्यक्रम के समापन के बाद रक्षामंत्री के 39 जीटीसी में ही दोपहर का भोजन करने का कार्यक्रम है।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

प्रधानमंत्री और रक्षामंत्री के एक साथ वाराणसी दौरे को लेकर स्थानीय प्रशासन, पुलिस और तमाम सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह मुस्तैद हैं। एयरपोर्ट से लेकर मंदिरों और नमो घाट तक सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं ताकि वीवीआईपी मूवमेंट और आगामी कार्यक्रमों को पूरी तरह सुरक्षित और सुगम बनाया जा सके।