Movie prime
PMC_Hospital

जहरीले पदार्थ से 3 बच्चियों की मौत का मामला : सपा के पूर्व मंत्री और विधायक पहुंचे गांव, परिजनों से मिले

पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्र पटेल ने पीड़ित परिवार को दिया आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन

Ad

 
mirjamurad
WhatsApp Group Join Now

Ad

विधायक ने बंधाया ढांढस, निष्पक्ष जांच कराने का दिलाया भरोसा

मिर्जामुराद, भदैनी मिरर। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के करधना गांव में बीते रविवार और सोमवार को विषाक्त पदार्थ खाने से हुई 3 बच्चियों की मौत के मामले में बुधवार को सपा के पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल गांव पहुंचे और परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। आश्वासन दिया कि वह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को घटना की जानकारी देकर हर संभव मदद दिलाएंगे।

Ad

mirjamurad

इस दौरान मृतक बच्चियों की मां मनीषा देवी समेत परिजनों ने पूर्व मंत्री से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। इसके अलावा रोहनिया विधायक डॉ. सुनील कुमार पटेल भी बच्चियों के परिजनों से मिले और शोक संवेदना प्रकट की। आपको बता दें कि बीते रविवार और सोमवार को पड़ोसी के दरवाजे पर पर खेलने के दौरान बच्चियों ने कनेर के जहरीले बीज को खा लिया था।

इससे तीन बच्चियों की इलाज के दौरान बारी-बारी से मौत हो गई थी। इस मामले में मृत सगी बहनों की मां मनीषा देवी अपने पड़ोसी पर विषाक्त पदार्थ खिलाने का गंभीर आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है।