Movie prime
Ad

वाराणसी: खाना बनाते समय सिलेंडर ब्लास्ट, मकान ढहा; भाई-बहन की दर्दनाक मौत, 2 घायल 

जोरदार धमाके से मची अफरातफरी, दो लोग मलबे से जिंदा निकाले गए; आसपास के घरों में दरारें

Ad

 
Blast
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी। शहर में मंगलवार सुबह एक भीषण हादसा हो गया, जब खाना बनाते समय अचानक गैस सिलेंडर फट गया। धमाका इतना तेज था कि एक मंजिला मकान पूरी तरह ढह गया और देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया।

इस दर्दनाक हादसे में भाई-बहन की झुलसकर मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिवार के दो अन्य सदस्य मलबे में फंस गए।

Ad
Ad

Blast

रेस्क्यू ऑपरेशन में बचाई गई जान

घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया।

मलबे में दबे दो लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया और उन्हें तत्काल बीएचयू ट्रॉमा सेंटर भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास के कई मकानों में दरारें आ गईं। इससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

Ad

फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर सिलेंडर लीकेज या तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है।

(खबर अपडेट की जा रही है ) 
Ad