Movie prime
Ad

CP संवाद हेल्पलाइन का असर: अवैध शराब बिक्री के सर्वाधिक 46 तो देह व्यापार में 2 केस हुए दर्ज 
 

 वाराणसी में शिकायतों में 25% की कमी, 24 घंटे में 300 मामलों का निस्तारण, 9670705555 पर मिली सूचनाओं पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई
 

Ad

 
police
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी, भदैनी मिरर| कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस द्वारा शुरू की गई CP संवाद हेल्पलाइन (9670705555) आम जनता के लिए राहत का माध्यम बनती नजर आ रही है। पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर माह की तुलना में जनवरी में शिकायतों में 25 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।

Ad
Ad

दिसंबर में जहां कुल 2150 शिकायतें प्राप्त हुई थीं, वहीं CP संवाद हेल्पलाइन जारी होने के बाद जनवरी माह में 1612 शिकायतें दर्ज की गईं। इससे स्पष्ट है कि अब लोग घर बैठे अपनी शिकायतें दर्ज करा रहे हैं और उनका त्वरित निस्तारण भी हो रहा है।

24 घंटे में 65% शिकायतों का निस्तारण

Ad

पुलिस के अनुसार, प्राप्त शिकायतों में से करीब 300 मामलों (65%) का निस्तारण 24 घंटे के भीतर कर दिया गया। इसके साथ ही CP संवाद के माध्यम से निस्तारित मामलों में शिकायतकर्ताओं से फीडबैक भी लिया गया, जिसमें 80 प्रतिशत शिकायतकर्ता संतुष्ट पाए गए। कुल 460 फीडबैक में से 368 लोगों ने पुलिस कार्रवाई पर संतोष जताया।

Ad

सभी शिकायतें हो रही हैं कम्प्यूटरीकृत

पुलिस आयुक्त कार्यालय ने बताया कि प्राप्त सभी शिकायतों को शत-प्रतिशत कम्प्यूटरीकृत किया जा रहा है। इससे अधिक शिकायत वाले थानों की पहचान की जा रही है और जहां थाना स्तर पर कार्रवाई नहीं हो पाई, वहां वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जांच कर शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए जा रहे हैं।

CP संवाद पर मिली सूचनाओं पर बड़ी कार्रवाई

CP संवाद हेल्पलाइन पर प्राप्त सूचनाओं के आधार पर कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस ने कई बड़ी कार्रवाइयां की हैं—

  1. जुआ: 40 मुकदमे दर्ज, 202 अभियुक्त गिरफ्तार, ₹2.67 लाख बरामद
  2. अवैध शराब: 46 मुकदमे, 56 गिरफ्तार, 618 लीटर शराब बरामद
  3. अवैध शस्त्र: 6 मुकदमे, 6 गिरफ्तार, हथियार व कारतूस बरामद
  4. नशीले पदार्थ: 8 मुकदमे, 9 गिरफ्तार, हेरोइन, नशीली दवाएं व 6.148 किग्रा गांजा बरामद
  5. चाइनीज मांझा: 15 मुकदमे, 17 गिरफ्तार, 335 किलोग्राम मांझा बरामद
  6. गोवध: 5 मुकदमे, 10 गिरफ्तार, 53 गोवंश मुक्त
  7. देह व्यापार: 2 मुकदमे, 4 अभियुक्त गिरफ्तार

इसके अलावा, ऑटो में छूटा लैपटॉप और छात्रा का मोबाइल फोन बरामद कर संबंधित को सुपुर्द किया गया।

यातायात और अतिक्रमण पर सख्ती

यातायात नियमों के उल्लंघन पर—

  • बिना/फाल्टी नंबर प्लेट वाले 19 वाहन सीज
  • गलत दिशा में वाहन चलाने पर 45 वाहन सीज
  • कुल 1600 से अधिक वाहनों का चालान
  • अतिक्रमण के मामलों में 92 लोगों पर कार्रवाई और 1 मुकदमा दर्ज

पुलिस आयुक्त की जनता से अपील

पुलिस आयुक्त वाराणसी ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार या अवैध गतिविधियों की सूचना निर्भीक होकर CP संवाद हेल्पलाइन 9670705555 पर दें।
उन्होंने स्पष्ट किया कि सूचना देने वाले शिकायतकर्ता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है।

 

Ad