Movie prime
Ad

Cough Syrup Case: नेपाल भागने की फिराक में था विकास सिंह नरवे, वाराणसी पुलिस ने सिद्धार्थनगर से किया गिरफ्तार
 

कोडीन युक्त कफ सिरप तस्करी के सरगना शुभम जायसवाल का करीबी था विकास सिंह, STF–SIT की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तारी
 

Ad

 
vikas
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी। कोडीन युक्त कफ सिरप के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत वाराणसी पुलिस और एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली है। कफ सिरप तस्करी के सरगना शुभम जायसवाल के करीबी और बड़े राजदार विकास सिंह नरवे को पुलिस ने नेपाल बॉर्डर के पास सिद्धार्थनगर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नेपाल फरार होने की फिराक में था।

Ad
Ad

गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही पुलिस और तस्करी से जुड़े नेटवर्क में हड़कंप मच गया है। पुलिस टीम आरोपी को लेकर वाराणसी रवाना हो गई है, जहां उससे गहन पूछताछ की जाएगी।

नेपाल भागने की थी योजना

पुलिस के अनुसार विकास सिंह लंबे समय से फरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए नेपाल भागने की तैयारी में था। सीमा क्षेत्र में उसकी गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद टीम ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।
विकास सिंह आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र स्थित नरवे गांव का निवासी है। उसकी तलाश में एसटीएफ की टीम लंबे समय से जुटी हुई थी। कई बार उसके घर पर दबिश दी गई, लेकिन हर बार वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाता था।

Ad

बताया जा रहा है कि विकास सिंह का एक मकान जौनपुर जनपद में भी है। वहीं उसकी मुलाकात कोडीन युक्त कफ सिरप के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों से हुई, जिसके बाद उसने इस धंधे में कदम रखा।

तीन महीने से था भूमिगत

सूत्रों के मुताबिक विकास सिंह करीब तीन महीने से भूमिगत था। उसकी गिरफ्तारी के लिए STF और SIT की टीमें लगातार दबिश दे रही थीं। नवंबर महीने में उसकी दादी की तेरहवीं में भी वह शामिल नहीं हुआ था, जिससे उसके फरार होने की पुष्टि हुई थी।

Ad

राजनीति में उतरने की तैयारी

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि विकास सिंह मार्टीनगंज ब्लॉक में प्रमुख पद के लिए चुनावी तैयारी कर रहा था। क्षेत्र में उसके पोस्टर और बैनर भी लगे हुए थे। अब उसकी गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है।
 

Ad