Movie prime
PMC_Hospital

सारनाथ में बुलेट पेड़ से टकराने पर सिपाही महेश कुमार की मौत, पुलिस आयुक्त ने दी श्रद्धांजलि

फरीदपुर रिंगरोड से स्टेशन की ओर जाते वक्त हुआ हादसा; पुलिस लाइन में कमिश्नरेट के अधिकारियों ने अर्पित किया पुष्पचक्र

Ad

 
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी / सारनाथ (भदैनी मिरर)। सारनाथ रेलवे स्टेशन के पीछे मंगलवार देर रात बुलेट मोटरसाइकिल के असंतुलित होकर सहजन के पेड़ से टकरा जाने से आरक्षी महेश कुमार की मौत हो गई। 25 वर्षीय महेश कुमार मूल रूप से आजमगढ़ जिले के गढ़वल क्षेत्र के निवासी थे और वर्ष 2018 में उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती हुए थे। वर्तमान में वह वाराणसी पुलिस लाइन में तैनात थे।

Ad

rg

कैसे हुआ हादसा?

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर रात महेश कुमार अपनी बुलेट से फरीदपुर रिंगरोड से सारनाथ रेलवे स्टेशन की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान स्टेशन के पीछे उनकी बुलेट अचानक अनियंत्रित हो गई और सहजन के पेड़ से जोरदार तरीके से टकरा गई। हादसे के बाद उपनिरीक्षक अमरजीत कुमार घायल सिपाही को उपचार के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया है कि महेश कुमार तीन भाइयों और दो बहनों में तीन भाइयों के बीच दूसरे नंबर पर थे।

re

पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि और परिजनों को सांत्वना

आरक्षी महेश कुमार के असामयिक निधन पर कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस परिवार ने गहरा शोक व्यक्त किया है। पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल ने पुलिस लाइन में दिवंगत आरक्षी के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और अंतिम नमन किया।

पुलिस आयुक्त ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं तथा इस कठिन घड़ी में उन्हें सांत्वना देते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने विभाग में दिवंगत आरक्षी के योगदान को याद करते हुए कहा कि किसी सहकर्मी का असमय जाना पूरे पुलिस परिवार के लिए अत्यंत दुःखद है। इस दौरान दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को संबल मिलने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।