Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी में जलजमाव पर भड़की कांग्रेस: बदहाल सड़क पर धान रोपकर किया अनोखा विरोध

पहाड़िया के शंकरपुरम कॉलोनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर निगम व बीजेपी के खिलाफ खोला मोर्चा; मयंक चौबे बोले- स्मार्ट सिटी के दावों की खुली पोल।

Ad

 
sd
WhatsApp Group Join Now

Ad

भदैनी मिरर डिजिटल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में मानसून की बारिश के बाद सड़कों की बदहाली और जलजमाव को लेकर राजनीति गरमा गई है। मंगलवार को जलजमाव की समस्या से आक्रोषित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर धान रोपकर अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में पहाड़िया-बेनीपुर पोखरा स्थित शंकरपुरम कॉलोनी में यह प्रदर्शन आयोजित किया गया।

Ad

इस अनोखे विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व महानगर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष व उत्तरी विधानसभा प्रभारी मयंक चौबे ने किया। कार्यक्रम का संयोजन महानगर सचिव विप्रोश शर्मा और सारनाथ ब्लॉक अध्यक्ष शाश्वत चौबे ने किया।

"डबल इंजन सरकार और नगर निगम के दावों की खुली पोल"

प्रदर्शन के दौरान उत्तरी विधानसभा प्रभारी मयंक चौबे ने केंद्र, राज्य सरकार और स्थानीय नगर निगम पर जमकर तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा, "डबल इंजन की सरकार होने के बावजूद काशी की स्थिति अत्यंत बदहाल है। पीएम का संसदीय क्षेत्र होने के बाद भी जनता आज भी मूलभूत सुविधाओं—जल निकासी और गड्ढामुक्त सड़कों के लिए तरस रही है।"

Ad

उन्होंने आगे कहा कि वाराणसी में लंबे समय से नगर निगम पर भाजपा का कब्जा है। यहां सांसद, विधायक, महापौर और प्रदेश सरकार में मंत्री भी भाजपा के ही हैं। इसके बावजूद अगर बारिश में सड़कें तालाब बन रही हैं तो यह जनप्रतिनिधियों और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। मयंक चौबे ने तंज कसते हुए कहा कि काशी के महापौर अशोक तिवारी को अगर रिकॉर्ड बनाने का शौक है तो शहर की अव्यवस्था और जलजमाव के लिए भी रिकॉर्ड दर्ज होना चाहिए।

Ad

"सड़कें जब खेत बनेंगी तो धान ही रोपा जाएगा"

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि काशी को विश्वस्तरीय और 'स्मार्ट सिटी' बनाने के दावे केवल कागजों और विज्ञापनों तक सीमित रह गए हैं। मामूली बारिश में ही कई इलाकों की सड़कें लबालब पानी से भर जाती हैं, जिससे आम नागरिकों, व्यापारियों, महिलाओं और स्कूली बच्चों को भारी फजीहत झेलनी पड़ती है।

मयंक चौबे ने चेतावनी देते हुए कहा, "सड़क पर धान रोपकर हमने सरकार और प्रशासन को साफ संदेश दिया है कि अगर जलजमाव से सड़कें खेत बन जाएंगी, तो कांग्रेस कार्यकर्ता धान भी रोपेंगे और जनता की आवाज भी बुलंद करेंगे। हमारी मांग है कि शंकरपुरम कॉलोनी सहित पूरे वाराणसी के जलजमाव वाले क्षेत्रों में तत्काल ड्रेनेज सिस्टम दुरुस्त किया जाए और सड़कों की मरम्मत कराई जाए।"

प्रदर्शन में ये प्रमुख नेता रहे शामिल

अनोखे विरोध प्रदर्शन के दौरान उत्तरी विधानसभा प्रभारी मयंक चौबे, अकथा से प्रत्याशी विप्रोश शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष शाश्वत चौबे, महानगर महासचिव रोहित दुबे, ईशान चौबे, महेश चौबे, मंडल अध्यक्ष नासिर अली, राजा चौबे, अनुज यादव, वार्ड अध्यक्ष आरिफ अंसारी और आदर्श चौबे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।