Movie prime
Ad

वाराणसी में संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू, CMO ने रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Ad

 
..
WhatsApp Group Join Now
Ad

Ad

वाराणसी, भदैनी मिरर। वाराणसी में मंगलवार से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत हो गई है। अभियान का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, दुर्गाकुंड से किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. संदीप चौधरी ने जन-जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह अभियान 31 जुलाई 2025 तक चलेगा।

स्वास्थ्य विभाग के साथ नगर निगम, शिक्षा, ग्राम्य विकास, पंचायती राज, बाल विकास, सूचना, कृषि और अन्य विभागों की संयुक्त भागीदारी से संचालित यह अभियान जिले में संचारी रोगों की रोकथाम के लिए चलाया जा रहा है।

..

सीएमओ बोले– जन सहभागिता जरूरी

सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने कहा कि संचारी रोगों से बचाव का सबसे सशक्त माध्यम जन-जागरूकता और साफ-सफाई है। यह अभियान एक सरकारी औपचारिकता नहीं बल्कि लोगों को बीमारियों से बचाने का संकल्प है। उन्होंने अपील की कि लोग अपने घर और आसपास की सफाई का विशेष ध्यान रखें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

Ad

घरों तक पहुंचेगा संदेश

नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.के. चौधरी ने बताया कि अभियान में स्वास्थ्य और स्वच्छता कर्मियों की टीमें घर-घर जाकर लोगों को बीमारियों के खतरे और बचाव के उपायों की जानकारी देंगी। उन्होंने कहा कि "गंदे पानी का सेवन और जलजमाव जैसे कारण संचारी रोगों की जड़ हैं। इनसे बचाव ही इलाज है।

Ad
Ad

life line hospital new

वेक्टर जनित रोगों पर फोकस

एसीएमओ (वेक्टर बार्न) डॉ. अमित सिंह ने बताया कि इस अभियान के दौरान मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया जैसे वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम के लिए विशेष गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। बुखार, टीबी, फाइलेरिया जैसे लक्षणों वाले व्यक्तियों की घर-घर जाकर स्क्रीनिंग की जाएगी। जरूरतमंदों को सरकारी एंबुलेंस सुविधा और उपचार मुहैया कराया जाएगा।

Ad

...

11 से 31 जुलाई तक चलेगा दस्तक अभियान

अभियान के तहत 11 जुलाई से 31 जुलाई तक "दस्तक अभियान" भी चलाया जाएगा। इसमें आशा और स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर बीमार व्यक्तियों की पहचान करेंगे। एएनएम द्वारा लक्षणों वाले मरीजों की जानकारी ब्लॉक स्तर तक भेजी जाएगी, ताकि समुचित उपचार और निगरानी की जा सके।

सभी विभागों की सहभागिता

जिला मलेरिया अधिकारी शरद चंद्र पांडेय ने बताया कि अभियान में कई विभागों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई है। जहां कहीं भी मच्छरजनित रोगों की आशंका होगी, वहां निरोधात्मक कार्रवाई की जाएगी।

रैली में रही स्वास्थ्य विभाग की मजबूत उपस्थिति

अभियान की शुरुआत के मौके पर आयोजित रैली में वरिष्ठ मलेरिया निरीक्षक अजय कुमार मिश्रा, यूनिसेफ प्रतिनिधि आर.सी. प्रदीप विश्वकर्मा, डॉ. शाहिद पाथ, डॉ. ओजस्विनी त्रिवेदी, आशा कार्यकर्ता और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Ad

Ad