Movie prime
PMC_Hospital

पुलिस आयुक्त ने कार्यालय में आधुनिक सुविधाओं का किया उद्घाटन

दावा :फरियादियों और महिलाओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता 

Ad

 
ffg
WhatsApp Group Join Now

Ad

फरियादियों के मिलेगी विशेष सुविधा का किया गया है दावा

वाराणसी, भदैनी मिरर। जनसुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं मानवीय बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए वाराणसी के पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने पुलिस आयुक्त कार्यालय परिसर में नव निर्मित आधुनिक सुविधाओं का विधिवत उद्घाटन किया। पुलिस आयुक्त ने कहा कि पुलिस कार्यालय केवल प्रशासनिक कार्यों का केंद्र नहीं, बल्कि जनता की समस्याओं के समाधान का प्रमुख माध्यम है। ऐसे में यहां आने वाले नागरिकों, विशेषकर दूर-दराज से आने वाले फरियादियों और महिलाओं-को सम्मानजनक, सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।

Ad
Ad

नव निर्मित सुविधाओं के अंतर्गत कार्यालय परिसर में बैठने की समुचित व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल, प्रतीक्षालय की बेहतर सुविधा तथा अन्य बुनियादी आवश्यकताओं का विशेष ध्यान रखा गया है, जिससे फरियादियों को अनावश्यक असुविधा का सामना न करना पड़े। मोहित अग्रवाल ने बताया कि जनपद के विभिन्न स्थानों के साथ-साथ पुलिस मुख्यालय का भी सौंदर्यीकरण और व्यवस्थित पुनर्विकास कराया गया है। इससे न केवल आम जनता को सुविधा मिलेगी, बल्कि कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों को भी बेहतर कार्य वातावरण प्राप्त होगा।

Ad

कर्मचारियों के बैठने, महत्वपूर्ण कागजातों और अभिलेखों के सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित रख-रखाव की भी विशेष व्यवस्था की गई है। पुलिस द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों को आम जनता के सामने प्रदर्शित करने के उद्देश्य से कार्यालय परिसर में एक फोटो गैलरी भी स्थापित की गई है। इस दौरान अपर पुलिस आयुक्त शिवहरी मीणा सहित जनपद के अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। 
 

Ad