Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी में 'Columbus Shoes' की भव्य डीलर्स मीट 2026 आयोजित, KSM बने नए ब्रांड एंबेसडर

रोहनिया के होटल महावीर पैलेस में सजी फुटवियर मीट; ₹1,799 की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च हुई Carbon Plate Technology Series

Ad

 
s
WhatsApp Group Join Now

Ad

 

वाराणसी / भदैनी मिरर: फुटवियर उद्योग की जानी-मानी और प्रतिष्ठित ब्रांड 'Columbus Shoes' द्वारा रविवार (13 सितंबर) को वाराणसी के रोहनिया स्थित होटल महावीर पैलेस में दूसरी भव्य 'Footwear Meet 2026' का सफल आयोजन किया गया। इस भव्य व्यावसायिक सम्मेलन में पूर्वांचल और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में डीलर्स, वितरकों एवं व्यावसायिक सहयोगियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

Ad

KSM बने नए ब्रांड एंबेसडर, कार्बन प्लेट टेक्नोलॉजी लॉन्च

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण KSM को 'Columbus Shoes' का नया ब्रांड एंबेसडर (Brand Ambassador) घोषित किया जाना रहा। इसके साथ ही कंपनी ने अपनी प्रीमियम रेंज Columbus NXG की नई 'Carbon Plate Technology Series' का अनावरण किया। आधुनिक तकनीक, बेहतर ग्रिप, सपोर्ट और स्थायित्व के साथ तैयार की गई इस एडवांस्ड स्पोर्ट्स सीरीज की शुरुआती कीमत ₹1,799 तय की गई है।

Ad

शुभम एंटरप्राइजेज और श्री श्याम ट्रेडर्स का रहा सहयोग

इस डीलर्स मीट का सफल संयोजन वाराणसी स्थित शुभम एंटरप्राइजेज के श्री सुनील दत्त व श्री हर्ष दुबे, और श्री श्याम ट्रेडर्स प्राइवेट लिमिटेड के वितरक श्री संदीप अग्रवाल के विशेष सहयोग से संपन्न हुआ।

समारोह के दौरान कंपनी ने अपनी नई Kids और Ladies Footwear Range भी बाजार में उतारी। इसके अलावा लोकप्रिय NXG सीरीज के तहत Streak, Vision, Solar, Arcade, Running, UP-01, UP-02, Victory, Pogo Kids, Zara Ladies, Booster और Alpha Walk जैसे फ्लैगशिप मॉडल्स को डीलर्स के समक्ष प्रदर्शित किया गया।

Ad

मनोरंजन और आकर्षक बुकिंग स्कीम्स

इस मीट में उत्तर प्रदेश सेल्स हेड श्री गौरव त्यागी, मार्केटिंग हेड सुश्री निधि भारद्वाज, पूर्वांचल सेल्स हेड श्री अनूप पांडे सहित पूरी सेल्स टीम उपस्थित रही। डीलर्स के लिए विशेष व्यावसायिक बुकिंग योजनाएं पेश की गईं, जिन्हें व्यापारियों से शानदार रिस्पॉन्स मिला।

कार्यक्रम को मनोरंजक बनाने के लिए प्रसिद्ध भोजपुरी गायक अजीत आनंद, डांस ट्रूप और लखनऊ के जाने-माने आरजे व एंकर फैज रसूल की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। अंत में कंपनी प्रबंधन ने अपने वितरकों और डीलर्स के साथ संबंधों को और मजबूत बनाने और बाजार में सर्वोत्तम गुणवत्ता वाले उत्पाद मुहैया कराने की प्रतिबद्धता जताई।