वाराणसी में 'कोलंबस शूज़ डीलर्स मीट 2026' का भव्य आयोजन, Carbon Plate Technology के साथ KSM सीरीज़ लॉन्च
होटल अमाया में जुटे पूर्वांचल के फुटवियर व्यापारी: Chairman संदीप मनोचा ने 'KSM' को बनाया Columbus NXG का नया ब्रांड एंबेसडर; ₹1,799 से शुरू होगी नई रेंज।
वाराणसी (भदैनी मिरर समाचार)
देश की प्रमुख फुटवियर ब्रांड 'कोलंबस शूज़' (Columbus Shoes) ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित होटल अमाया में अपनी वार्षिक 'डीलर्स मीट 2026' का भव्य आयोजन किया। इस दौरान कंपनी ने अपनी नई तकनीक, आधुनिक डिज़ाइन और नए कलेक्शन का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में पूर्वांचल और आसपास के क्षेत्रों से आए सैकड़ों डीलर्स एवं व्यावसायिक सहयोगियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

इस आयोजन को सफल बनाने में वाराणसी के अधिकृत वितरक 'श्री श्याम ट्रेड वेंचर प्राइवेट लिमिटेड' (Shri Shyam Trade Venture Pvt. Ltd.) के श्री संदीप अग्रवाल का विशेष योगदान रहा।

'KSM' बने Columbus NXG के नए ब्रांड एंबेसडर
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कोलंबस शूज़ के चेयरमैन श्री संदीप मनोचा द्वारा की गई बड़ी घोषणा रही। उन्होंने "KSM" को Columbus NXG श्रृंखला का नया Brand Ambassador घोषित किया। इसके साथ ही उन्नत 'Carbon Plate Technology' पर आधारित नई KSM Series को बाज़ार में उतारा गया।

यह नई तकनीक जूतों को बेहतर ग्रिप, अत्यधिक आराम और उत्कृष्ट परफॉरमेंस प्रदान करती है। भारतीय बाजार में KSM सीरीज़ की शुरुआती कीमत ₹1,799 रखी गई है।

किड्स और लेडीज रेंज का विस्तृत प्रदर्शन
डीलर्स मीट के दौरान कंपनी ने आधुनिक और फैशन-कॉन्शियस उपभोक्ताओं को ध्यान में रखते हुए अपने विभिन्न उत्पादों का प्रदर्शन किया:

-
किड्स एंड लेडीज कलेक्शन: बच्चों और महिलाओं के लिए नए जूते और सैंडल्स की विस्तृत श्रृंखला।
-
लोकप्रिय NXG प्रोडक्ट्स: Streak, Vision, Solar, Arcade, Running, UP-01, UP-02, Victory, Pogo Kids, Zara Ladies, Booster और Alpha Walk।
शीर्ष प्रबंधन ने डीलर्स से किया सीधा संवाद
इस खास मौके पर कोलंबस शूज़ के चेयरमैन श्री संदीप मनोचा, एमडी श्री कृष संदीप मनोचा, कंट्री हेड श्री पुनीत गर्ग और उत्तर प्रदेश सेल्स हेड श्री गौरव त्यागी अपनी पूरी सेल्स टीम के साथ उपस्थित रहे। कंपनी प्रबंधन ने डीलर्स से सीधे विचार-विमर्श किए और उनके सुझाव सुने।
डीलर्स के लिए कंपनी की ओर से विशेष बुकिंग स्कीम्स भी शुरू की गईं, जिसे व्यापारियों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। कंपनी ने दोहराया कि वह अपने ग्राहकों को गुणवत्ता और नवाचार देने के साथ-साथ अपने नेटवर्क और व्यापारियों के साथ दीर्घकालिक संबंध बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
