Movie prime
PMC_Hospital

CM Yogi Varanasi Visit: नमो घाट पहुंचे सीएम योगी, 22-25 अक्टूबर को होने वाले एयर शो और पीएम मोदी के दौरे की तैयारियों का लिया जायजा

सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम और अन्य व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश; 25 अक्टूबर को प्रधानमंत्री मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के शामिल होने की संभावना।

Ad

 
fg
WhatsApp Group Join Now

Ad

भदैनी मिरर वाराणसी डेस्क: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय दौरे के तहत बुधवार को वाराणसी पहुंचे। काशी पहुंचते ही उन्होंने आगामी 22 से 25 अक्टूबर 2026 तक नमो घाट पर आयोजित होने वाले भव्य एयर शो की तैयारियों का जायजा लेने के लिए नमो घाट का स्थलीय निरीक्षण किया। इस तीन दिवसीय एयर शो के अंतिम दिन यानी 25 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ कई अन्य विशिष्ट अतिथियों के शामिल होने की संभावना है।

Ad

rt

सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर दिए कड़े निर्देश

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नमो घाट के साथ-साथ अन्य गंगा घाटों पर भी सुरक्षा के कड़े और चाक-चौबंद इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि एयर शो से जुड़ी सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता पर समय रहते पूरा किया जाए, ताकि आयोजन में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

पुलिस आयुक्त, जिलाधिकारी और सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को प्रोजेक्ट मानचित्र के माध्यम से एयर शो की रूपरेखा और अब तक की गई तैयारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

r

शीर्ष अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

इस निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, स्टांप मंत्री रविंद्र जायसवाल, आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र 'दयालु', एमएसएमई राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा, महापौर अशोक कुमार तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, सौरभ श्रीवास्तव, सुनील पटेल, टी. राम, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार और सेना के वरिष्ठ अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। प्रशासन इस ऐतिहासिक आयोजन को लेकर पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है।