Movie prime
PMC_Hospital

CM Yogi in Varanasi: काशीवासियों के लिए विश्वनाथ मंदिर में बनेगा अलग रास्ता, अगस्त तक शुरू होगा रोप-वे

Varanasi Development & Law Order: दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकास परियोजनाओं और सावन मास की तैयारियों की हाई-लेवल समीक्षा की; कहा- "जल जीवन मिशन में फंड की कोई कमी नहीं, खोदी गई सड़कों को तुरंत ठीक करें।"

Ad

 
gg
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी (भदैनी मिरर ब्यूरो): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार (7 जुलाई 2026) को वाराणसी पहुंचे। स्थानीय सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों और आला अधिकारियों के साथ आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री ने जनपद की कानून व्यवस्था और गतिमान विकास परियोजनाओं की गहन समीक्षा की।

Ad
Ad

इस दौरान मुख्यमंत्री ने आगामी श्रावण मास को लेकर एक ऐतिहासिक निर्देश देते हुए कहा कि श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थानीय काशीवासियों के लिए दर्शन हेतु एक अलग और समर्पित मार्ग की व्यवस्था की जाए। मुख्यमंत्री के इस फैसले पर पूर्व मंत्री व विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने समस्त काशीवासियों की ओर से सीएम का आभार व्यक्त किया।

Ad

r

अगस्त तक पूरा होगा रोप-वे का काम, सड़कों की मरम्मत के कड़े निर्देश

बैठक में सीएम योगी ने वाराणसी में बन रहे देश के पहले पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोप-वे की प्रगति की जानकारी ली। मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि अगस्त 2026 तक रोप-वे का कार्य पूर्ण करा लिया जाएगा।

सड़कों की खराब स्थिति पर नाराजगी जताते हुए मुख्यमंत्री ने सख्त लहजे में कहा:

Ad
  • जल जीवन मिशन और अंडरग्राउंड केबलिंग के लिए खोदी जा रही सड़कों को भगवान भरोसे न छोड़ा जाए। पाइप लाइन बिछाने के साथ ही सड़कों का रेस्टोरेशन (मरम्मत) कार्य भी तुरंत कराया जाए।

  • काम शुरू करने से पहले सभी विभाग अंतर्विभागीय बैठकें (Inter-departmental meetings) अवश्य करें ताकि समन्वय बना रहे।

  • एकीकृत मंडलीय कार्यालय (इंटीग्रेटेड कमिश्नरी ऑफिस) का निर्माण कार्य हर हाल में 18 महीने के भीतर पूरा करने का प्रयास किया जाए।

f

सावन 2026: 'वीआईपी' के नाम पर न हो चीटिंग, स्थानीय दुकानदारों को न हो परेशानी

आगामी श्रावण मास की तैयारियों को परखते हुए मुख्यमंत्री ने पुलिस और प्रशासन को मुस्तैद रहने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि:

  1. परिवहन और रेलवे से समन्वय: भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे और रोडवेज के साथ बेहतर तालमेल बिठाया जाए।

  2. लापरवाही पर रोक: वीआईपी दर्शन के नाम पर आम श्रद्धालुओं के साथ किसी भी तरह की 'चीटिंग' या ठगी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को रोटेट (बदला) किया जाए।

  3. रेट लिस्ट पर निगरानी: सावन के दौरान होटल, रेस्तरां और बस स्टैंडों पर मनमाना किराया या शुल्क वसूलने वालों पर कड़ी नजर रखी जाए।

  4. व्यापारियों का ध्यान: मैदागिन से गोदौलिया तक की जाने वाली बैरिकेडिंग से स्थानीय व्यापारियों को नुकसान या समस्या नहीं होनी चाहिए और इस मार्ग पर पर्याप्त एम्बुलेंस तैनात रहें।

जल पुलिस को सतर्कता के निर्देश: गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सीएम ने नावों पर लाइफ जैकेट की अनिवार्यता, नाविकों के पंजीकरण और सीसीटीवी कैमरों से लगातार मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए हैं।

बॉर्डर एरिया में बढ़ेगी पेट्रोलिंग, हर 6 महीने में बदलेंगे पुलिसकर्मी

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री ने सीमावर्ती इलाकों (बॉर्डर एरिया) में पुलिस पेट्रोलिंग और सतर्कता बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि बार्डर पर तैनात पुलिस कार्मिकों की ड्यूटी हर 6 महीने में बदली जाए। इसके अलावा आईजीआरएस (IGRS) और सीएम हेल्पलाइन पर आने वाली जनशिकायतों का निस्तारण मेरिट के आधार पर करने को कहा।

बैठक में एडीजी पीयूष मोर्डिया ने गो-तस्करी, अवैध शराब और 'ऑपरेशन वज्रपात' के तहत की गई पुलिसिया कार्रवाई का ब्यौरा दिया, जिस पर सीएम ने फुट पेट्रोलिंग और बढ़ाने की हिदायत दी।

दालमंडी चौड़ीकरण और आनंद काशी टाउनशिप की समीक्षा

  • दालमंडी सड़क चौड़ीकरण: सीएम ने निर्देश दिया कि प्रभावित भवनों का नियमानुसार मुआवजा बांटकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई जल्द से जल्द पूरी की जाए।

  • नई टाउनशिप: वीडीए (VDA) उपाध्यक्ष ने रुद्र काशी, आनंद काशी और काशी स्पोर्ट्स सिटी जैसी नई टाउनशिप की प्रगति रिपोर्ट पेश की।

  • वृक्षारोपण महाअभियान: मुख्यमंत्री ने आगामी वृहद वृक्षारोपण अभियान की मुकम्मल तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए।

वाराणसी में 36 हजार करोड़ से अधिक के प्रोजेक्ट्स पूरे

समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने एक प्रस्तुतीकरण के माध्यम से बताया कि साल 2014 से अब तक वाराणसी में 36,210 करोड़ रुपये की लागत वाले कुल 536 प्रोजेक्ट्स पूरे किए जा चुके हैं। वर्तमान में भी 25,007 करोड़ रुपये के 191 विकास कार्य तेजी से जमीन पर उतारे जा रहे हैं।

इस महत्वपूर्ण बैठक में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, राकेश सचान, राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल, हंसराज विश्वकर्मा, महापौर अशोक तिवारी, पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल सहित जिले के सभी विधायक, सांसद और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।