01 मार्च 2026: वाराणसी में मुख्यमंत्री आगमन पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू, इन मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध
यातायात पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी ने जारी की एडवाइजरी, मैदागिन–गोदौलिया मार्ग सहित कई प्रमुख चौराहों पर वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान रहेगा ट्रैफिक कंट्रोल
Feb 28, 2026, 19:23 IST
WhatsApp
Group
Join Now
वाराणसी। 01 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रस्तावित वाराणसी आगमन/भ्रमण कार्यक्रम को देखते हुए शहर में व्यापक ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है।
यातायात पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी ने सुरक्षा व्यवस्था और आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विस्तृत एडवाइजरी जारी की है। वीवीआईपी के आगमन और प्रस्थान के समय कई प्रमुख मार्गों पर यातायात अस्थायी रूप से बंद या डायवर्ट रहेगा।


इन मार्गों पर रहेगा असर
- अम्बेडकर चौराहा, जेपी मेहता तिराहा, सर्किट हाउस, भोजूबीर, यूपी कॉलेज, गिलट बाजार, कचहरी चौराहा और पुलिस लाइन चौराहा की ओर ऑटो और ई-रिक्शा का संचालन वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान बंद रहेगा।
- चौकाघाट, तेलियाबाग, लहुराबीर, मैदागिन और विशेश्वरगंज की तरफ जाने वाले ऑटो/ई-रिक्शा पर भी अस्थायी रोक रहेगी।
- अमर उजाला तिराहा से लहुराबीर और मैदागिन की ओर चार पहिया वाहन एवं बसें नहीं जा सकेंगी। इन्हें लकड़ीमंडी होते हुए गोलगड्डा मार्ग से भेजा जाएगा।
- मैदागिन चौराहा से गोदौलिया चौराहा के बीच सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
- मलदहिया से सिगरा/रथयात्रा, इंग्लिशिया लाइन से सिगरा, तथा साजन तिराहा से सिगरा की ओर जाने वाले वाहनों को लहरतारा और मंडुवाडीह की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
- सिगरा और रथयात्रा से साजन तिराहा, तथा मंडुवाडीह से महमूरगंज जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं।
- आकाशवाणी तिराहा से सिगरा की ओर जाने वाले वाहनों को रथयात्रा की तरफ मोड़ा जाएगा।
प्रशासन की अपील
यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि कार्यक्रम समाप्ति तक असुविधा से बचने के लिए निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि सुरक्षा कारणों से आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त डायवर्जन लागू किए जा सकते हैं।

