Movie prime
PMC_Hospital

स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 : वाराणसी ने लगाई 24 पायदान की छलांग, देशभर में हासिल किया 17वां स्थान

Ad

 
Swachata
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी, भदैनी मिरर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी ने स्वच्छता के क्षेत्र में इस बार बड़ी उपलब्धि हासिल की है। भारत सरकार के शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा जारी स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 की रिपोर्ट में वाराणसी नगर निगम ने देशभर में 17वां स्थान प्राप्त किया है। यह अब तक की सबसे बेहतरीन रैंकिंग है, जो शहर की सफाई व्यवस्था और जनसहभागिता का प्रमाण है।

Ad

पिछले वर्षों की तुलना में बेहतरीन प्रदर्शन

2016 से शुरू हुए स्वच्छ सर्वेक्षण में वाराणसी का प्रदर्शन हर साल बेहतर होता गया। वर्ष 2016 में वाराणसी को 65वां स्थान मिला था, जबकि 2023 में 41वें स्थान से छलांग लगाकर 2024 में 17वें स्थान पर पहुंच गया है। यानी इस बार शहर ने 24 स्थानों की लंबी छलांग लगाई है।

गंगा टाउन में दूसरा स्थान, प्रयागराज रहा पहले नंबर पर

गंगा टाउन अवॉर्ड, जो गंगा किनारे बसे शहरों के लिए विशेष श्रेणी है, उसमें भी वाराणसी का प्रदर्शन शानदार रहा है। इस वर्ष वाराणसी को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है, जबकि प्रयागराज पहले स्थान पर रहा। वर्ष 2020, 2021 और 2023 में वाराणसी ने पहला स्थान हासिल किया था।

आंकड़ों में वाराणसी की स्वच्छता

सरकारी आंकड़ों के अनुसार वाराणसी को निम्नलिखित क्षेत्रों में श्रेष्ठ अंक प्राप्त हुए हैं:

  • डोर-टू-डोर कूड़ा उठान: 98%

  • कूड़े का पृथक्कीकरण (सोर्स सेग्रिगेशन): 63%

  • कूड़ा उठान और निस्तारण: 100%

  • डंपिंग ग्राउंड निस्तारण: 100%

  • आवासीय क्षेत्रों की सफाई: 100%

  • बाजारों की सफाई: 100%

  • जलाशयों की सफाई: 100%

  • सार्वजनिक और सामुदायिक शौचालयों की सफाई: 93%

दो चरणों में हुआ था सर्वेक्षण

इस बार का सर्वेक्षण दो भागों में किया गया। एक भाग में वे शहर शामिल थे जो पहले से सफाई में अग्रणी हैं, जिसे ‘सुपर स्वच्छ लीग सिटी’ नाम दिया गया, और दूसरे भाग में वे शहर थे जो स्वच्छता में सुधार की दिशा में प्रयासरत हैं। इंदौर ने एक बार फिर पहला स्थान हासिल किया है।

महापौर और नगर आयुक्त ने दी शुभकामनाएं

वाराणसी को 17वां स्थान मिलने पर महापौर अशोक कुमार तिवारी ने यह उपलब्धि शहरवासियों को समर्पित की और कहा कि बाबा विश्वनाथ की नगरी को स्वच्छ बनाने के प्रयास और तेज़ किए जाएंगे ताकि अगली बार शहर देश में नंबर 1 बन सके।

life line hospital new

नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने भी नगर निगम की पूरी टीम को बधाई दी और कहा कि आने वाले समय में जिन क्षेत्रों में अंक कम मिले हैं, वहां विशेष काम किया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग करें, कूड़ा सड़क पर न फेंकें और नगर निगम के प्रयासों में सहयोग करें।