Movie prime
Ad

वाराणसी गैंगरेप प्रकरण में बड़ा एक्शन, दरोगा सस्पेंड और थाना प्रभारी लाइन हाजिर
 

चौबेपुर क्षेत्र की युवती से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप; शिकायत बदलवाने और अफसरों से मामला छिपाने पर कार्रवाई, अन्य आरोपियों के नाम भी जोड़े जाएंगे
 

Ad

 
Suspend
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी। चौबेपुर थानाक्षेत्र में युवती से कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में लापरवाही बरतने पर बड़ी कार्रवाई की गई है। केवल एक आरोपी पर मुकदमा दर्ज करने और घटना को वरिष्ठ अधिकारियों से छिपाने के आरोप में कैथी चौकी प्रभारी अनिल सिंह को निलंबित कर दिया गया है।

Ad
Ad

पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बताया कि मामले में तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष इंद्रेश कुमार को लाइन हाजिर किया गया है। पूरे प्रकरण की विभागीय जांच बैठा दी गई है।

क्या है पूरा मामला?

पीड़िता के अनुसार, वह चंदौली जनपद के पूरा गंगेश (बलुआ) निवासी प्रभाकर निषाद के संपर्क में थी। आरोपी ने शादी का झांसा देकर 24 फरवरी को उसे नाव से गंगा पार ले गया। युवती का आरोप है कि वहां पहले से मौजूद चार अन्य युवकों के साथ मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

Ad

पीड़िता का कहना है कि आरोपियों ने पहले उसे जबरन शराब पिलाई और फिर वारदात को अंजाम दिया। बाद में उसे गंगा के इस पार छोड़कर फरार हो गए। किसी तरह घर पहुंची युवती ने परिजनों को घटना की जानकारी दी।

25 फरवरी को कैथी चौकी पर तहरीर दी गई। युवती का आरोप है कि उसने पांचों आरोपियों के नाम बताए थे, लेकिन पुलिस ने केवल प्रभाकर निषाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इतना ही नहीं, तहरीर बदलवाने का भी आरोप लगाया गया है। बाद में केवल प्रभाकर को गिरफ्तार किया गया।

Ad

सोशल मीडिया पर मामला वायरल होने के बाद हरकत

मामला उस समय सुर्खियों में आया जब शुक्रवार को प्रकरण सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने संज्ञान लिया और पीड़िता से दोबारा जानकारी ली गई।
डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर अन्य आरोपियों के नाम भी मुकदमे में जोड़े जाएंगे और जल्द गिरफ्तारी कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

थाना स्तर पर भी बदलाव

प्रकरण के बाद चौबेपुर थाना प्रभारी के पद पर बदलाव किया गया है। वीरेंद्र कुमार सोनकर को नया थाना प्रभारी बनाया गया है। इससे पहले वह शिवपुर थाने में तैनात थे। वहीं अजीत कुमार वर्मा को शिवपुर थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने स्पष्ट कहा है कि महिला अपराध के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि शिकायत बदलवाने और घटना को वरिष्ठ अधिकारियों से छिपाने के आरोप गंभीर हैं, इसलिए संबंधित पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई है और निष्पक्ष जांच के आदेश दिए गए हैं।

 

Ad