Movie prime
PMC_Hospital

Children's Day 2026: बाल विद्यालय माध्यमिक स्कूल, डोमरी में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस

पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर वाराणसी के पड़ाव स्थित स्कूल में भव्य आयोजन; सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, भाषण और फूड स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र।

Ad

 
WhatsApp Group Join Now

Ad

Ad

भदैनी मिरर शिक्षा डेस्क, वाराणसी। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती (14 नवंबर) के अवसर पर शुक्रवार को वाराणसी के पड़ाव क्षेत्र स्थित बाल विद्यालय माध्यमिक स्कूल, डोमरी में 'बाल दिवस' का कार्यक्रम बेहद धूमधाम और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। बच्चों के प्रिय 'चाचा नेहरू' के जन्मदिन पर विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल नजर आया।

Ad
Ad

ds

माल्यार्पण और प्रार्थना सभा के साथ हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रबंध निदेशक श्री मुकुल पाण्डेय और प्रधानाचार्य श्री अशोक कुमार तिवारी द्वारा पंडित नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन कर की गई। इसके बाद सुबह की विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई:

  • शिक्षिका श्रीमती शालिनी सिंह ने 'आज का विचार' प्रस्तुत किया।

  • सुश्री नेहा सोनी ने बच्चों को प्रतिज्ञा करायी।

  • श्रीमती शशि पाण्डेय ने मंत्रमुग्ध करने वाला संस्कृत श्लोक प्रस्तुत किया।

  • सुश्री रिया तिवारी ने बच्चों के लिए रोचक सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता (General Knowledge Quiz) का संचालन किया।

sd

गीत, संगीत, भाषण और लघु नाट्य ने मोहा मन

प्रार्थना सभा के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरू हुई। शिक्षिका श्रीमती सुनीता मिश्रा ने एक सुंदर कृष्ण भजन की प्रस्तुति दी, जिसने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं कक्षा-8 के मेधावी छात्र अर्नव और शुभम पटेल ने चाचा नेहरू के जीवन पर शानदार भाषण दिए। शिक्षक श्री आशुतोष मिश्रा और श्री पीयूष दूबे ने प्रेरणादायक गीत सुनाकर समां बांध दिया। नर्सरी की शिक्षिकाओं द्वारा प्रस्तुत लघु नाटक (Skit) ने विशेष रूप से सभी का ध्यान आकर्षित किया। इसके अलावा, शिक्षिका श्रीमती नीलम गुप्ता ने बच्चों को अपना स्नेहिल आशीर्वाद दिया।

कार्यक्रम का बेहद आकर्षक और कुशल संचालन सुश्री निकिता घोष एवं श्रीमती अनीता पाण्डेय द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

sd

फूड स्टॉल और उपहारों ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह

कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण बच्चों द्वारा लगाए गए विभिन्न प्रकार के खाने-पीने और अन्य आकर्षक स्टॉल रहे। प्रबंध निदेशक, प्रधानाचार्य, शिक्षकों और अभिभावकों ने इन स्टॉलों का अवलोकन किया और स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाया।

समारोह के अंत में विद्यालय प्रबंधन की ओर से सभी छात्र-छात्राओं को उपहार और जलपान वितरित किए गए। अंत में प्रधानाचार्य श्री अशोक कुमार तिवारी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं और अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।