Movie prime
PMC_Hospital

चिकू कैब ने लॉन्च किया नया B2B मॉडल, ट्रैवल एजेंट्स और ऑपरेटर्स के लिए खोले डिजिटल ग्रोथ के दरवाज़े

एक साल की फ्री लिस्टिंग और नो-कमीशन पॉलिसी के साथ चिकू कैब ने ट्रैवल इंडस्ट्री के लिए B2B पार्टनरशिप मॉडल किया पेश, वाराणसी में खोला नया ऑफिस 

Ad

 
neha singh chiku cab
WhatsApp Group Join Now

Ad

Ad

वाराणसी। देशभर में विश्वसनीय और किफायती टैक्सी सेवा के लिए जानी जाने वाली चिकू कैब ने अब B2B मॉडल के तहत अपने कारोबार के विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने ट्रैवल एजेंट्स, टूर ऑपरेटर्स, होटल और टैक्सी प्रोवाइडर्स को अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ने के लिए नो-कमीशन और फ्री लिस्टिंग की नीति के साथ आमंत्रित किया है।

Ad
Ad

व्यवसायियों के लिए सुनहरा अवसर 

कंपनी की मैनेजिंग डायरेक्टर नेहा सिंह ने जानकारी दी कि चिकू कैब हर महीने 1.5 लाख से अधिक यात्रियों से जुड़ती है।
"हमारे प्लेटफॉर्म पर आने वाली हर लीड को चैट और कॉल वेरिफिकेशन के ज़रिए जांचा जाता है ताकि हमारे बिज़नेस पार्टनर्स को सिर्फ रीयल और हाई-क्वालिटी लीड्स मिलें," उन्होंने बताया।

Ad
  1. लिस्टिंग पहले एक साल के लिए फ्री
  2. कोई कमीशन शुल्क नहीं
  3. आसान और त्वरित ऑनबोर्डिंग प्रक्रिया
  4. इससे नए और छोटे ट्रैवल व्यवसायियों को बिना पूंजी लगाए एक बड़ा बाज़ार मिलने का रास्ता खुलेगा।

वाराणसी में B2B ऑफिस की शुरुआत

चिकू कैब ने अपने B2B नेटवर्क को मजबूत करने के लिए वाराणसी के लहरतारा क्षेत्र में नया ऑफिस शुरू किया है।
इसकी ज़िम्मेदारी श्री प्रवीण कुमार को सौंपी गई है, जो खासतौर पर स्थानीय टूर ऑपरेटर्स, एजेंट्स और होटल व्यवसायियों के साथ नेटवर्क बढ़ाने पर ध्यान दे रहे हैं।

Ad

Ad

उन्होंने बताया कि “देशभर से कई प्रतिष्ठित ट्रैवल व्यवसाय पहले ही चिकू कैब से जुड़ चुके हैं और PAN इंडिया लेवल पर सफलतापूर्वक ऑपरेट कर रहे हैं।”

रेफरल प्रोग्राम से दोहरा लाभ

चिकू कैब ने अपने मोबाइल ऐप पर एक रेफरल प्रोग्राम भी लॉन्च किया है:

  • रेफर करने वाले को ₹250 वॉलेट बोनस
  • जिसे रेफर किया गया है, उसे पहली बुकिंग पर ₹150 बोनस
  • यह प्रोग्राम न केवल ग्राहक वृद्धि को बढ़ावा देगा, बल्कि प्लेटफॉर्म के यूज़र्स को अतिरिक्त कमाई का अवसर भी देगा।
  • डिजिटल परिवर्तन की ओर एक कदम

चिकू कैब का नया B2B मॉडल न सिर्फ ट्रैवल इंडस्ट्री के लिए विकास का जरिया बनेगा, बल्कि स्थानीय ट्रैवल व्यवसायों को एक डिजिटल पहचान भी देगा।
फ्री लिस्टिंग, नो-कमीशन पॉलिसी और ट्रांसपेरेंट वर्किंग मॉडल के साथ यह पहल नई डिजिटल यात्रा की शुरुआत मानी जा रही है।

 

life line hospital new