Movie prime
Ad

चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ: काशी में मां मुखनिर्मालिका गौरी की आराधना, मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

गायघाट, अलईपुर और दुर्गाकुंड में सुबह से दर्शन-पूजन, शैलपुत्री और मुखनिर्मालिका देवी के दर्शन को लगी लंबी कतार

Ad

 
नवरात्रि दर्शन
WhatsApp Group Join Now

Ad
वाराणसी। चैत्र नवरात्रि के शुभारंभ के साथ ही धर्मनगरी वाराणसी में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। नवरात्रि के पहले दिन मां के प्रथम स्वरूप की आराधना के तहत श्रद्धालु बड़ी संख्या में मंदिरों में पहुंचे और पूजा-अर्चना की।
मां मुखनिर्मालिका गौरी के दर्शन को उमड़ी भीड़
गायघाट क्षेत्र स्थित हनुमान मंदिर गायघाट में विराजमान मां मुखनिर्मालिका गौरी के दर्शन के लिए सुबह से ही भक्तों की लंबी कतार लगी रही।
ब्रह्म मुहूर्त में मंगला आरती के बाद मंदिर के पट खोल दिए गए, जिसके बाद भोर 5 बजे से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया।
Ad
Ad
मान्यता है कि मां के “निर्मल मुख” के दर्शन से भक्तों के जीवन में भी शुद्धता और सकारात्मकता का संचार होता है।
शैलपुत्री मंदिर में भी उमड़ी श्रद्धा
वासंतिक नवरात्र में देवी के नौ स्वरूपों की पूजा के क्रम में प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की आराधना के लिए अलईपुर स्थित मंदिर में भी तड़के से ही श्रद्धालु जुटने लगे।
Ad
मंदिर परिसर को गेंदे के फूलों और अशोक की पत्तियों से भव्य रूप से सजाया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
दुर्गाकुंड मंदिर में दिनभर दर्शन-पूजन
दुर्गाकुंड मंदिर में सुबह से लेकर शाम तक दर्शनार्थियों की लंबी कतार लगी रही। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन द्वारा बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई और दुर्गाकुंड व मानस मंदिर की ओर से वाहनों का आवागमन रोका गया।
Ad
घर-घर सजी माता की चौकी
नवरात्रि के अवसर पर शहर के कई इलाकों में, खासकर पंजाबी परिवारों में माता की चौकी सजाई गई, जहां भक्तिभाव से भजन-कीर्तन और पूजन का आयोजन किया गया।
* चैत्र नवरात्रि वाराणसी
* मां मुखनिर्मालिका गौरी मंदिर
* शैलपुत्री देवी पूजा
* दुर्गाकुंड मंदिर वाराणसी
* नवरात्रि 2026 काशी
* Navratri Varanasi News
Ad