Movie prime
PMC_Hospital

CRPF के महानिदेशक पहुंचे वाराणसी, लिया श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर और मस्जिद की सुरक्षा का जायजा

कहा-आपरेशन सिंदूर के बाद विश्वनाथ मंदिर, श्रीकृष्ण जन्मभूमि और अयोध्या में विशेष सतर्कता की जरूरत

Ad

 
crpf
WhatsApp Group Join Now

Ad

महानिदेशक ने ड्यूटी पर तैनात जवानों से किया संवाद

वाराणसी, भदैनी मिरर। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (C RPF) के महानिदेशक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह मंगलवार को काशी विश्वनाथ मंदिर में सुरक्षा सम्बन्धी बैठक ली। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान पर किये गये ‘आपरेशन सिंदूर‘ के बाद श्री काशी विश्वनाथ, अयोध्या धाम, कृष्ण जन्मभूमि पर खतरा पहले से अधिक हो गया है। इस कारण हमें अत्यधिक सतर्क रहने की जरूरत है।

Ad
Ad

crpf

इस दौरान महानिदेशक ने श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात जवानों से संवाद किया। इस दौरान उनके साथ पुलिस महानिरीक्षक मध्य सेक्टर लखनऊ मनोज ध्यानी, पुलिस महानिरीक्षक झारखंड सेक्टर साकेत कुमार सिंह, पुलिस उपमहानिरीक्षक एस के सिंह, कमांडेंट  95 बटालियन राजेश्वर बालापुर, कमान अधिकारी आलोक कुमार द्वितीय, डीआईजी लॉ एंड ऑर्डर एस चिनप्पा, डीसीपी सिक्योरिटी अनिल कुमार यादव और एडीसीपी वूमेन क्राइम/सुरक्षा  ममता रानी, डिप्टी कलेक्टर शंभू शरण, ओएसडी उमेश सिंह रहे।

Ad

crpf