Movie prime
PMC_Hospital

पीएम मोदी के फोटो पर कालिख पोतने के मामले में मुकदमा दर्ज

यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष समेत 65 अन्य को बनाया गया आरोपित

Ad

 
congres
WhatsApp Group Join Now

Ad

यूथ कांग्रेस ने आज ही दोपहर संसदीय कार्यालय के पास किया था जबर्दस्त विरोध प्रदर्शन

कालिख पोतने की खबर सोशल मीडिया पर चलते ही सत्ता पक्ष में मची खलबली, थाने में दी गई तहरीर

 वाराणसी, भदैनी मिरर। जम्मू-कश्मीर में आतंकी घटना के लिए सरकार की नाकामी को जिम्मेदार ठहराने के साथ वाराणसी में बढ़ते अपराध को लेकर पीएम के संसदीय कार्यालय के पास विरोध प्रदर्शन और पीएम के फोटो पर कालिख पोतने के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इस मामले में यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह समेत अन्य को आरोपित बनाया गया है। विरोध प्रदर्शन के दौरान विशाल सिंह अपने वाहन पर खड़े होकर सरकार के खिलाफ भाषण दे रहे थे। मुकदमा दर्ज होने के बाद उनकी यह फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। भेलूपुर पुलिस ने प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह, अभिजीत तिवारी, विनीत सिंह, चंचल शर्मा, धीरज और मयंक सिंह समेत 65 अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। 

Ad
Ad

congres

आज ही यूथ क्रांगेस ने किया था प्रदर्शन

गौरतलब है कि बुधवार को यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विशाल सिंह के नेतृत्व में भेलूपुर थाना क्षेत्र के जवाहर नगर स्थित प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय के पास जबर्दस्त नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया था। इस दौरान संसदीय कार्यालय के पास कार्यालय के बोर्ड पर लगी पीएम की फोटो पर कार्यकर्ताओं ने कालिख पोत दी थी। इसके बाद सत्ता से जुड़े लोगों में जबर्दस्त प्रतिक्रिया होने लगी। बाद में पीएम के फोटो पर कालिख पोतने को लेकर थाने में तहरीर दी गई। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। अपुष्ट खबरों के मुताबिक पुलिस ने प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह के ड्राइवर को हिरासत में ले लिया हैं और अन्य आरोपितों की फोटो और वीडियों से पहचान कर रही है। 

Ad

congres