Movie prime
Ad

वाराणसी: रिटायर महिला पर छोला फेंक ₹7 लाख उड़ाने वाला 'टप्पेबाज' गैंग गिरफ्तार, लग्जरी XUV700 के साथ 10 धरे गए

बिहार से बनारस तक फैला था जाल, बेगूसराय के गिरोह का वाराणसी में पर्दाफाश । बिहार के 10 जिलों और यूपी में दर्ज हैं दर्जनों मुकदमे।

Ad

 
Caant Police
WhatsApp Group Join Now

Ad
वाराणसी ( भदैनी मिरर)। बैंक से पैसे निकालकर घर जा रही एक रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी महिला को अपना शिकार बनाने वाले शातिर अंतरराज्यीय गैंग का वाराणसी की कैंट पुलिस और SOG टीम ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले 10 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से ₹1.70 लाख नगद और घटना में इस्तेमाल की गई ₹18 लाख की कीमती XUV700 कार बरामद हुई है।
क्या है पूरा मामला?
बीती 10 फरवरी 2026 को चंदौली में कार्यरत रहीं रिटायर्ड कर्मचारी चंदा देवी ने बैंक से अपने फंड के ₹7.12 लाख निकाले थे। कचहरी के पास जैसे ही वह बैंक से बाहर निकलीं, बाइक सवार दो बदमाशों ने उन पर छोला (सब्जी) फेंक दिया। इसी बीच पीछे से आए एक अन्य व्यक्ति ने उन्हें नल पर जाकर साफ करने की सलाह दी। जब महिला गंदगी साफ करने लगीं, तभी गिरोह के सदस्य उनका रुपयों से भरा झोला लेकर चंपत हो गए। झोले में नगद के साथ-साथ दो मोबाइल और जरूरी दस्तावेज भी थे।
Ad
Ad
लग्जरी गाड़ी से करते थे 'टप्पेबाजी'
DCP वरुणा जोन प्रमोद कुमार ने बताया कि यह गैंग बेहद हाईटेक और शातिर तरीके से काम करता था। ये लोग महंगी XUV700 कार से एक राज्य से दूसरे राज्य जाते थे। किसी शहर में जाकर ये होटल में रुकते और फिर बैंक व एटीएम के पास रेकी करते थे। गिरोह का एक सदस्य बुजुर्ग या अकेले व्यक्ति पर खाने की चीज़ या गंदा पानी फेंक देता था, जबकि दूसरा मदद के बहाने ध्यान भटकाकर बैग पार कर देता था।
Ad
बिहार के 10 जिलों में फैला था जाल
पकड़े गए सभी 10 आरोपी बिहार के बेगूसराय जिले के निवासी हैं। पुलिस की जांच में सामने आया है कि इस गैंग के खिलाफ बिहार के करीब 10 जनपदों (भागलपुर, पूर्णिया, कटिहार, मोतिहारी आदि) में 15 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। वाराणसी के भी अलग-अलग थानों में इनके खिलाफ तीन मामले प्रकाश में आए हैं।
Ad
"कार्रवाई से संतुष्ट, पर पूरे पैसे चाहिए"
मीडिया से बात करते हुए पीड़िता चंदा देवी ने पुलिस की कार्रवाई पर संतोष जताया लेकिन भावुक होते हुए कहा, "मेरा रिटायरमेंट का पैसा था, जिससे मुझे घर बनवाना था। पुलिस ने चोरों को तो पकड़ लिया लेकिन बरामद रकम से मैं संतुष्ट नहीं हूं। मुझे मेरा पूरा पैसा और मोबाइल वापस चाहिए।" पुलिस अब आरोपियों को रिमांड पर लेकर बाकी की रकम बरामद करने की कोशिश करेगी।
यह हैं गिरफ्तार अभियुक्त
पुलिस ने जितेंद्र मिश्रा, मृत्युंजय कुमार सिंह, कुणाल, राजू पांडेय, राजेश्वर तिवारी, राहुल, सूरज, संजय, मुकुल और रिक्की तिवारी को गिरफ्तार किया है। इन सभी पर बीएनएस (BNS) की विभिन्न धाराओं में केस रजिस्टर्ड किया गया है। आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।
बरामदगी एक नजर में
  • नगद: ₹1,70,000 (एक लाख सत्तर हजार रुपये)
  • वाहन: महिंद्रा XUV700 (कीमत करीब 18 लाख)
  • दस्तावेज: चेक बुक, पासबुक, आधार कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड।
Ad