Movie prime
Ad

वाराणसी में ‘राव साहब-यादव’ लिखकर नंबर प्लेट छिपाने वाली बुलेट सीज, पुलिस की सख्त कार्रवाई

Uttar Pradesh Police की चेकिंग में खुली पोल, पांडेयपुर में नियम तोड़ने पर बाइक जब्त

Ad

 
Bullet
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी के पांडेयपुर क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने नियमों की अनदेखी कर चल रही एक बुलेट बाइक को सीज कर दिया। यह कार्रवाई Uttar Pradesh Police द्वारा चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत की गई।

नंबर प्लेट की जगह लिख रखा था ‘राव साहब’ और ‘यादव’

जानकारी के मुताबिक, बाइक (UP65FN3320) पर आगे और पीछे नंबर प्लेट की जगह ‘राव साहब’ और ‘यादव’ लिखा हुआ था, जिससे वाहन का वास्तविक नंबर छिपाया जा रहा था।

Ad
Ad

चेकिंग के दौरान पांडेयपुर चौकी प्रभारी प्रमोद गुप्ता की नजर इस बाइक पर पड़ी और उन्होंने तुरंत वाहन को रोककर जांच की।

प्रभाव दिखाने की कोशिश, लेकिन नहीं चली

पूछताछ के दौरान वाहन चालक ने कथित तौर पर प्रभाव दिखाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर सख्त रुख अपनाते हुए तत्काल बाइक को सीज कर दिया।

Ad

मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करना या वाहन का नंबर छिपाना मोटर वाहन अधिनियम के तहत दंडनीय अपराध है। ऐसे मामलों में जुर्माना और वाहन जब्ती की कार्रवाई की जाती है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में इस तरह के नियम उल्लंघन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाएगा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Ad
Ad