Movie prime
PMC_Hospital

Breaking: भोजूबीर-सिंधोरा रोड पर पलटा ईंट लदा डंफर, चालक फरार

हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं, चालक की तलाश 

Ad

 
WhatsApp Group Join Now

Ad

Ad

वाराणसी। चोलापुर थाना क्षेत्र में भोजूबीर-सिंधोरा रोड पर स्थित पलहीपट्टी पुल के समीप गुरुवार की रात करीब 11 बजे ईंट लदा डंफर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।

हादसे के बाद चालक डंफर छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर गोसाईपुर चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

Ad
Ad

बताया जा रहा है कि पुल के पास अंधेरा होने के कारण हादसा हुआ। गनीमत रही कि हादसे में किसी के घायल होने की जानकारी नहीं मिली है।

गोसाईपुर चौकी प्रभारी अनिकेत श्रीवास्तव ने बताया कि चालक के मिलने के बाद ही हादसे की स्पष्ट जानकारी मिल पाएगी।