Movie prime
PMC_Hospital

लापता डेंटर का मिला शव,

Ad

 
WhatsApp Group Join Now

Ad

शिवपुर। सुद्धिपुर बाईपास रोड की रेलिंग के बीच शनिवार को 45 वर्षीय युवक की लाश मिली। उसकी पहचान सुद्धीपुर निवासी डेंटर विजय राजभर उर्फ चुन्नी के रूप में हुई। भीड़ देखकर मौके पर पहुंची उसकी पत्नी मुन्नी ने शिनाख्त की। बताया कि एक दिन से लापता थे। काफी तलाश के बाद भी कुछ पता नहीं चला था। सूचना पर शिवपुर पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ पहुंची। पुलिस को मुन्नी ने बताया कि पति शराब पीने के लती थे। उसके तीन बच्चे टीपू, सूरज और गोलू हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह से लाश पड़ी थी। लोगों को लगा कि नशे में कोई गिरा पड़ा है। शाम को दुर्गंध आने पर लोग पास पहुंचे, देखा कि उसकी मौत हो चुकी है। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया।

Ad