Movie prime
Ad

जमीन विवाद में कार्यकर्ता की पुलिस पिटाई के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं ने घेर लिया राजातालाब थाना

थाने के बाहर साढ़े तीन घंटे तक किया धरना-प्रदर्शन

Ad

 
bjp
WhatsApp Group Join Now

Ad

पार्टी नेताओं और पुलिस अधिकारियों के समझाने पर भी नही माने कार्यकर्ता

चौकी प्रभारी और दरोगा को लाईन हाजिर करने, जांच के बाद मुकदमा दर्ज करने के आश्वासन पर माने कार्यकर्ता

मिर्जामुराद, भदैनी मिरर। राजातालाब थाना क्षेत्र के मिल्कीपुर में भाजपा कार्यकर्ता करन कुमार पटेल के पट्टीदारों से जमीन सम्बंधी विवाद के मामले में पुलिस की भूमिका को लेकर गुरूवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने राजातालाब थाने पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। सूचना पर पुलिस अधिकारी और भाजपा नेता पहुंचे। काफी बातचीत के बाद भी मामला नही सुलझा। कार्यकर्ता करन पटेल का आरोप है कि चौकी प्रभारी और एक दरोगा ने उनसे एक लाख रूपये घूस की मांग की। रूपये न देने पर पट्टीदारों से मिलकर जमीन पर कब्जा कराया गया और विरोध करने पर पिटाई की गई। सोमवार को हुई इस घटना के बाद क्षेत्रीय कार्यकर्ता गुरूवार को थाने पर जुटे और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। भाजपा सरकार में अपनी मांगों को लेकर उसी पार्टी के कार्यकर्ता सुबह से दोपहर बाद तक विरोध प्रदर्शन करते रहे। कार्यकर्ता जक्खिनी चौकी प्रभारी सत्यम तिवारी और दरोगा अनिल सिंह पर पिटाई करने, विपक्षी से मिलकर जमीन कब्जा कराने और एक लाख रूपये घूस मांगने का आरोप लगाते रहे। कार्यकर्ता चौकी प्रभारी और दरोगा को निलम्बित करने, उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग पर अड़े रहे। बाद में चौकी प्रभारी और दरोगा को लाईन हाजिर करने और जांच के बाद मुकदमा दर्ज करने के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ।

Ad
Ad
Ad

bjp

जानकारी के अनुसार करन पटेल भाजपा कार्यकर्ता है और उसके एक रिश्तेदार पार्टी के पदाधिकारी हैं। करन की तहरीर के मुताबिक पट्टीदारों से उसका जमीन विवाद है। मंगलवार को पट्टीदार जमीन पर निर्माण कार्य कर रहे थे। इस पर वह मौके पर पहुंचा और विरोध किया। इस पर पट्टीदार नही माने और उसके धमकी दी। इसके बाद करन पटेल जक्खिनी चौकी पहुंचा। चौकी इंचार्ज और दरोगा अनिल सिंह को कब्जे की जानकारी दी। बताया कि जमीन विवादित है और उसका मामला एसडीएम न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद पुलिस उसे ही पकड़कर ले गई और पिटाई की। पुलिस की पिटाई से उसके सिर में चोटें आई हैं। करन का आरोप है कि चौकी प्रभारी और दरोगा ने उससे एक लाख रूपये की मांग की। न देने पर चौकी इंचार्ज और दरोगा ने मौके पर मौजूद रहकर विपक्षी को जमीन पर कब्जा करवाया।

Ad

bjp

सोमवार को हुई इस घटना की जानकारी पार्टी के पदाधिकारियों को दी। जब कोई संतोषजनक कार्रवाई नही हुई तो गुरूवार की सुबह से पार्टी के कार्यकर्ता थाने के बाहर जुटे और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गये। इस दौरान वहां डीसीपी आकाश पटेल, एडीसीपी वैभव बांगर और एसीपी राजातालाब अजय श्रीवास्तव पहुंचे। कार्यकर्ताओं को काफी समझाने की कोशिश की लेकिन वह चौकी इंचार्ज व उप निरीक्षक के खिलाफ मुकदमा कायम कर निलंबन करने की मांग पर अड़े रहे। पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा थाने पर धरना-प्रदर्शन की सूचना पर भाजपा एमएलसी धर्मेंद्र राय, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या भी पहुंची। उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कार्यकर्ताओं से बातचीत की। आश्वासन दिया, फिर भी कार्यकर्ता नही माने।

Ad

bjp

सुबह 11 बजे से चला विरोध प्रदर्शन दोपहर बाद सवा तीन बजे तक चलता रहा। बाद में चौकी इंचार्ज और दरोगा को लाईन हाजिर करने और जांच के बाद मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन मिलने पर कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त किया। विरोध प्रदर्शन में सेवापुरी विधायक नीलू पटेल की प्रतिनिधि अदिति सिंह पटेल, जंसा मंडल अध्यक्ष रमेश पटेल, सेवापुरी मंडल अध्यक्ष अभिषेक दुबे, कालिकाधाम मंडल अध्यक्ष विवेक सिंह, राजातालाब मंडल अध्यक्ष सुजीत पाल, किसान मोर्चा के महामंत्री प्रेम शंकर पाठक, शिवधनी पटेल, विक्रम पटेल, दिलीप सिंह दीपू पूर्व मंडल अध्यक्ष सेवापुरी, प्रमोद कुमार गोंड आदि कार्यकर्ता रहे।
 

Ad