Movie prime
Ad

डॉ. अंबेडकर की 134वीं जयंती पर BJP ने कचहरी चौराहे स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, अर्पित की श्रद्धांजलि

Ad

 
..
WhatsApp Group Join Now
Ad

Ad

वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी की ओर से सोमवार को भारतीय संविधान के निर्माता, महान समाज सुधारक और भारत रत्न से सम्मानित बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल और डीएम एस राज लिंगम ने अंबेडकर पार्क में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। बाबा साहब के आदर्शों एवं पदचिन्हों का अनुसरण करने का संकल्प लिया।
 

Ad
Ad
Ad

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल ने बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि डॉ. अंबेडकर न केवल संविधान निर्माता थे, बल्कि एक महान समाज सुधारक और न्यायप्रिय नेता भी थे। उन्होंने जीवन भर सामाजिक भेदभाव, छुआछूत और असमानता के खिलाफ संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर का मानना था कि जब तक समाज में समानता नहीं आएगी, तब तक राष्ट्र प्रगति नहीं कर सकता।

Ad

..

राज्यमंत्री ने यह भी बताया कि डॉ. अंबेडकर स्वतंत्र भारत के पहले कानून मंत्री रहे और उनके विचार आज भी समाज को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बाबा साहब की स्मृति में प्रतिमा स्थल पर कुछ महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की।

..

इस मौके पर भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जब तक कांग्रेस सत्ता में रही, बाबा साहब के जीवन से जुड़े स्थलों का समुचित विकास नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने पंचतीर्थों—मऊ, लंदन, नागपुर की दीक्षाभूमि, दिल्ली का महापरिनिर्वाण स्थल और मुंबई स्थित भूमि—का विकास कर बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि दी है। 2015 में 26 नवंबर को ‘संविधान दिवस’ घोषित कर उन्हें सम्मानित किया गया और 2018 में ‘डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर’ का भी उद्घाटन किया गया।

Ad

..

कार्यक्रम का आयोजन भाजपा महानगर संयोजक अशोक जाटव के संयोजन में हुआ। इस अवसर पर महापौर अशोक कुमार तिवारी, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, विधायक त्रिभुवन राम, पूर्व विधान परिषद सदस्य केदारनाथ सिंह, डॉ. शिवनाथ यादव, राकेश शर्मा, चन्द्रशेखर उपाध्याय, जगदीश त्रिपाठी, नवीन कपूर, डॉ. सुदामा पटेल, रजनीश कन्नौजिया, किशोर सेठ, रिचा सिंह, मोनिका पांडेय, सुशील गुप्ता, दिनेश यादव, संजय जायसवाल, अजय गुप्ता, नीरज जायसवाल, भोला सोनकर, सत्यार्थ भारती सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Ad

Ad

FROM AROUND THE WEB