Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी में बड़ा हादसा: दोस्तों के साथ गंगा स्नान करने गया 21 वर्षीय युवक डूबा, 4 घंटे बाद NDRF ने निकाला शव

चौबेपुर के चांदपुर घाट पर मची चीख-पुकार, हंसी-मजाक के दौरान गहरे पानी में जाने से हुआ हादसा; एनडीआरएफ की लेटी लतीफी पर फूटा गुस्सा

Ad

 
yh
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी। जिले के चौबेपुर थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद और दर्दनाक खबर सामने आ रही है। यहां बृहस्पतिवार की सुबह दोस्तों के साथ गंगा स्नान करने गया एक 21 वर्षीय युवक गहरे पानी में जाने के कारण डूब गया। इस दर्दनाक हादसे की सूचना मिलते ही युवक के परिजनों में कोहराम मच गया। स्थानीय गोताखोरों और एनडीआरएफ (NDRF) की टीम ने करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक के शव को नदी से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Ad
Ad

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चौबेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चांदपुर का रहने वाला विशाल (उम्र 21 वर्ष), पुत्र बंशु, सुबह करीब आठ बजे अपने तीन दोस्तों के साथ बभनपुरा स्थित गंगा घाट पर स्नान करने के लिए गया था।

हंसी-मजाक के चक्कर में गहरे पानी में गए दोस्त

बताया जा रहा है कि गंगा नदी में स्नान के दौरान चारों दोस्त आपस में हंसी-मजाक और अठखेलियां कर रहे थे। इसी बीच वे पानी की गहराई का अंदाजा नहीं लगा पाए और चारों युवक गहरे पानी की तरफ चले गए। देखते ही देखते चारों नदी में डूबने लगे। हालांकि, विशाल के तीन साथी किसी तरह तैरकर सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहे, लेकिन विशाल पानी के तेज बहाव और गहराई में पूरी तरह समा गया और लापता हो गया।

Ad

विशाल को डूबता देख बाहर निकले दोस्तों ने शोर मचाया, जिसके बाद घाट पर भारी भीड़ जमा हो गई। चांदपुर के प्रधान प्रतिनिधि संजय सोनकर ने तुरंत इस घटना की सूचना स्थानीय पुलिस चौकी को दी। सूचना मिलते ही चांदपुर चौकी प्रभारी राघवेंद्र मौर्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय नाविकों व गोताखोरों की मदद से तत्काल सर्च ऑपरेशन शुरू करवाया।

Ad

NDRF की लेटलतीफी को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश

इस हादसे को लेकर ग्रामीणों और स्थानीय लोगों में प्रशासन के खिलाफ गहरा रोष देखने को मिला। लोगों का आरोप है कि घटना की तुरंत सूचना दिए जाने के बावजूद एनडीआरएफ की टीम करीब चार घंटे की देरी से दोपहर 1:00 बजे घटनास्थल पर पहुंची।

हालांकि, मौके पर पहुंचने के बाद एनडीआरएफ की टीम ने तुरंत कमान संभाली और महज 40 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद विशाल के शव को ढूंढ निकाला। जैसे ही विशाल का शव नदी से बाहर आया, घाट पर मौजूद परिजनों की चीख-पुकार से पूरा इलाका दहल उठा। चौबेपुर थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई है।