Movie prime
PMC_Hospital

बीएचयू में ऑनलाइन और डिस्टेंस लर्निंग की खुलेगी राह: परिसर में बनेगा नया सेंटर

एकेडमिक काउंसिल की बैठक में 12 बड़े एजेंडों पर मंथन; 7 नई स्कॉलरशिप होंगी शुरू, पीएचडी छात्रों के हॉस्टल स्टे बढ़ाने पर भी विचार

Ad

 
xcbv
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी (बीएचयू) / भदैनी मिरर:

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) अब दूरस्थ और ऑनलाइन शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा कदम उठाने जा रहा है। बीएचयू में बहुत जल्द 'सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन' की स्थापना की जाएगी, जिससे देश-विदेश के छात्र घर बैठे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हासिल कर सकेंगे।

Ad

शुक्रवार को महामना हॉल में आयोजित एकेडमिक काउंसिल की उच्चस्तरीय बैठक में 199 पन्नों के 12 प्रमुख एजेंडों पर विस्तार से मंथन किया गया।

प्रस्तावित फीस स्ट्रक्चर: 25 हजार रुपये रजिस्ट्रेशन शुल्क

विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा तैयार प्रस्ताव के अनुसार, 'सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन' के तहत:

  • डिस्टेंस लर्निंग रजिस्ट्रेशन फीस: ₹25,000 (प्रस्तावित)

  • डिस्टेंस लर्निंग प्रोग्राम फीस: ₹10,000 (प्रस्तावित)

  • ऑनलाइन कार्यक्रम फीस: ₹15,000 (प्रस्तावित)

7 नई स्कॉलरशिप को मिलेगी मंजूरी

एकेडमिक काउंसिल की बैठक में मेधावी छात्रों के लिए 7 नई स्कॉलरशिप शुरू करने के प्रस्ताव पर आधिकारिक मुहर लगाई गई। इनमें शामिल हैं:

Ad
  • बायोटेक: अशोक कुमार स्कॉलरशिप

  • फिजिक्स: शंभू कुमार मेमोरियल एवं कपिल देव शर्मा मेमोरियल स्कॉलरशिप

  • कंप्यूटर साइंस: एमएआरजी (MARG) स्कॉलरशिप

  • बायोकेमिस्ट्री: मंगला प्रसाद उपाध्याय स्कॉलरशिप

  • मैनेजमेंट स्टडीज: विष्णु प्रसाद दामयंती गिरी एवं गुरचेन कौर स्कॉलरशिप

पीएचडी हॉस्टल अवधि और अन्य प्रमुख एजेंडे

बैठक में पूर्णकालिक और अंशकालिक पीएचडी शोधार्थियों को 3 साल की अवधि पूरी होने के बाद अगले 2 वर्षों के लिए हॉस्टल आवंटन की अवधि बढ़ाए जाने पर चर्चा हुई।

इसके अलावा, इराक से आए दो अंतरराष्ट्रीय पीएचडी शोधार्थियों के प्रवेश की पात्रता जांच, एलएलबी पेड सीट की फीस में संशोधन, राजीव गांधी साउथ कैंपस (बरकछा) में वोकेशनल स्टडीज एंड स्किल डेवलपमेंट विभाग की स्थापना, तथा वसंता कन्या महाविद्यालय व आर्य महिला पीजी कॉलेज में नए पाठ्यक्रमों की व्यावहारिकता पर निर्णय लिया गया।

Ad