Movie prime
Ad

वाराणसी: BHU में साइकिल खड़ी करने को लेकर बवाल, छात्रों ने लगाया जाम; 12 घंटे तक चला विरोध

नए विश्वनाथ मंदिर से शुरू हुआ विवाद बिड़ला सी तक पहुंचा

Ad

 
Urmila
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी। Banaras Hindu University (बीएचयू) परिसर में साइकिल खड़ी करने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते बड़ा बवाल बन गया। यह विवाद करीब 12 घंटे तक चलता रहा, जिसके चलते छात्रों ने दो स्थानों पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया।

मंदिर परिसर से शुरू हुआ विवाद

Ad
Ad

जानकारी के मुताबिक, विवाद की शुरुआत परिसर स्थित नए विश्वनाथ मंदिर के पास हुई। हिंदी विभाग के द्वितीय वर्ष के छात्र शैलेश विश्वकर्मा ने बताया कि वह शाम करीब 4:30 बजे फोटोकॉपी कराने मंदिर के पास पहुंचे थे।

इस दौरान साइकिल खड़ी करने को लेकर गार्ड ने उन्हें हटाने के लिए कहा। छात्र के अनुसार, उसने साइकिल हटाने की बात कही, लेकिन इसी बीच वहां मौजूद एक अन्य व्यक्ति ने साइकिल को जबरन हटाते हुए पटक दिया।

Ad

एलआईयू कर्मचारी पर बदसलूकी का आरोप

छात्रों ने आरोप लगाया कि मौके पर मौजूद एलआईयू के एक कर्मचारी ने उनके साथ बदसलूकी की। इस घटना के बाद छात्रों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी।

दोपहर में नए विश्वनाथ मंदिर के पास शुरू हुआ विरोध धीरे-धीरे बढ़ता गया और रात तक बिड़ला सी हॉस्टल चौराहे तक पहुंच गया। छात्रों ने दोनों जगहों पर जाम लगाकर आवागमन बाधित कर दिया। रात करीब 8 बजे तक छात्र बिड़ला सी चौराहे पर डटे रहे और वहां से गुजरने वाले लोगों को भी रोक दिया।

Ad

पुलिस और प्रॉक्टोरियल बोर्ड की हस्तक्षेप

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों ने मौके पर पहुंचकर छात्रों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि, कुछ समय के लिए मामला शांत होने के बाद फिर से विरोध शुरू हो गया।

बढ़ते तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल भी मौके पर तैनात किया गया, ताकि स्थिति को नियंत्रण में रखा जा सके।
 

Ad