Movie prime
Ad

BHU : IMS निदेशक और मेडिकल सुपरिंटेंडेंट की सद्बुद्धि के लिए छात्रों ने किया बुद्धि-शुद्धि यज्ञ

सर सुन्दरलाल हॉस्पिटल और Trauma Centre में अनियमितता, गुंडई के खिलाफ आंदोलनरत हैं छात्र

Ad

 
student
WhatsApp Group Join Now

Ad
पिछले दिनों resident doctors ने भी किया था विरोध प्रदर्शन, राजनीतिक दल लगातार उठा रहे सवाल

वाराणसी, भदैनी मिरर। काशी हिंदू विश्वविद्यालय स्थित सर सुन्दरलाल हॉस्पिटल और ट्रामा सेंटर में अनियमितता, गुंडई के खिलाफ आंदोलन दिनोदिन तेज होता जा रहा है। सोमवार को छात्रों ने भी आईएमएस गेट के बाहर किया हवन-पूजन कर बुद्धि शुद्धि यज्ञ किया।

इस मौके पर सत्यनारायण सिंह ने कहा कि काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित सर सुंदरलाल चिकित्सालय न केवल विश्वविद्यालय समुदाय, बल्कि समस्त पूर्वांचल एवं अन्य राज्यों के लाखों आर्थिक रूप से कमजोर और ज़रूरतमंद नागरिकों के लिए जीवन रेखा है। महामना पं. मदन मोहन मालवीय द्वारा स्थापित यह संस्थान सेवा, पारदर्शिता एवं मानवता के मूल्यों पर आधारित रहा है। किंतु वर्तमान समय में यह भ्रष्टाचार, दलाली, प्रशासनिक उदासीनता एवं अव्यवस्थाओं का केंद्र बनता जा रहा है।

Ad
Ad

student

हम विश्वविद्यालय के छात्र 2 माह से इस विषय में अपनी मांग को लेकर आईएमएस निदेशक (सत्यनारायण शंखवार) एवं मेडिकल सुपरिंटेंडेंट (केके गुप्ता) को ज्ञापन सौंप चुके हैं। लेकिन अब तक कोई भी कार्यवाही नहीं की गई है। इसीलिए आज हम सब भगवान से निदेशक महोदय  और चिकित्सा अधीक्षक महोदय की सद्बुद्धि के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। ताकि ईश्वर परिसर के स्वस्थ्य वातावरण के लिए उन्हें निर्णय लेने की शक्ति प्रदान करें।  छात्र नेता शिवम सोनकर के कहा कि मरीजों को फ्री भोजन, फ्री एक्सरे समेत सभी जांच रिपोर्ट मोबाइल पर मिले। दलाली बंद हो और डाक्टर मरीजों को बाहर की दवा और जांच लिखना बंद करें। हॉस्पिटल में सफाई व्यवस्था दयनीय है। डॉक्टरों प्राइवेट प्रैक्टिस पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। यही हमारी मांगे जल्द नहीं मानी जाती तो हम आंदोलन की गति और तेज करेंगे। बुद्धि शुद्धि यज्ञ में मुख्य रूप से पल्लव, दिव्यांशु, अंकुर, ध्रुव, गौरव, उदय, मिक्कू, शुभम, अंकित गुप्ता, आयुष, शिवम आदि छात्र रहे ।
 life line hospital

Ad
Ad