Movie prime
Ad

BHU : साइबर लाइब्रेरी से हॉस्टल जा रही छात्रा से छेड़खानी, दोस्तों संग मारपीट

Ad

 
rape
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी, भदैनी मिरर। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में एक बार फिर छात्रा से छेड़खानी का मामला सामने आया है। एमबीबीएस प्रथम वर्ष के एक छात्र ने इस घटना की शिकायत प्रॉक्टोरियल बोर्ड और लंका थाने में दर्ज कराई है।

पीड़ित छात्र के अनुसार, मंगलवार तड़के वह अपनी एक महिला मित्र सहित तीन दोस्तों के साथ साइबर लाइब्रेरी से पढ़ाई खत्म कर हॉस्टल लौट रहा था। साइबर लाइब्रेरी से आगे बैरियर के पास पहुंचते ही एक बुलेट बाइक पर सवार तीन युवक, जो नशे में धुत थे, गाली-गलौज करते हुए वहां पहुंचे और छात्रा के साथ छेड़खानी की कोशिश की।

Ad
Ad
Ad

जब दोस्तों ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद पीड़ितों ने तुरंत प्रॉक्टोरियल बोर्ड को सूचना दी। मौके पर पहुंची प्रॉक्टोरियल टीम ने तीनों आरोपियों को पकड़कर लंका थाने भेज दिया।

थानाध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने बताया कि बुलेट बाइक सवार तीनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पीड़ित छात्र की ओर से तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

Ad
Ad