Movie prime
PMC_Hospital

BHU: दशहरा और दीपावली पर बंद रहेंगी सर सुन्दरलाल चिकित्सालय की OPD सेवाएँ, जानें पूरी डिटेल


त्योहारों के अवसर पर काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के सर सुन्दरलाल अस्पताल में बहिरंग (OPD) एवं शल्य क्रिया सेवाएँ रहेंगी स्थगित; प्रशासनिक अधिकारी ने जारी किया नोटिस।

Ad

 
er
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी, भदैनी मिरर। दशहरा और दीपावली के आगामी त्योहारों को देखते हुए काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) स्थित सर सुन्दरलाल चिकित्सालय की सेवाओं में बदलाव किया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, दशहरा और दीपावली पर्व के अवसर पर अस्पताल की समस्त बहिरंग (OPD) एवं शल्य क्रिया (Surgery) सेवाएँ बंद रहेंगी।

Ad


किन तारीखों पर प्रभावित रहेंगी सेवाएँ?


अस्पताल प्रशासन के अनुसार दशहरा पर्व मंगलवार दिनांक 20 अक्टूबर 2026 को OPD एवं शल्य क्रिया सेवाएँ पूरी तरह बंद रहेंगी। वहीं, दीपावली पर्व रविवार दिनांक 8 नवंबर 2026 को OPD एवं शल्य क्रिया सेवाएँ पूरी तरह बंद रहेंगी।

इस संबंध में  के सहायक कुलसचिव एवं प्रशासनिक अधिकारी विश्वजीत साहा की ओर से आधिकारिक नोटिस जारी कर जानकारी दी गई है।


मरीजों के लिए आवश्यक परामर्श


अस्पताल प्रशासन ने पूर्वांचल एवं आसपास के जिलों व राज्यों से आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों से अपील की है कि वे इन तिथियों को ध्यान में रखकर ही अस्पताल की यात्रा की योजना बनाएं, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
नियमानुसार त्योहारों के अगले कार्यदिवस से सभी OPD एवं सामान्य सेवाएँ पूर्ववत संचालित की जाएँगी।