BHU: सर सुंदरलाल अस्पताल के MS बने प्रोफेसर पुनीत गुप्ता और ट्रामा सेंटर प्रभारी बने प्रोफेसर अजीत सिंह
लंबे समय तक विवादों में रहे सौरभ सिंह हटाए गए, एमएस प्रोफेसर के.के. गुप्ता का कार्यकाल पूरा
वाराणसी, भदैनी मिरर। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के सर सुंदरलाल अस्पताल के एमएस और ट्रामा सेंटर के प्रोफेसर इंचार्ज पद पर नामों की घोषणा हो गई। सोमवार को ऑनलाइन हुए ईसी की बैठक के बाद रजिस्ट्रार ने अधिकृत नोटिफिकेशन जारी कर दिया।
पुनीत गुप्ता को सर सुंदरलाल और अजीत सिंह को ट्रामा का प्रभार
कुलपति अजीत चतुर्वेदी ने ईसी की बैठक में इंटरव्यू का लिफाफा खोला। लंबे समय से विवादों में रहे प्रोफेसर सौरभ सिंह को प्रोफेसर इंचार्ज (PI) के हटा दिया गया, उनकी जगह हड्डी विभाग के प्रोफेसर अजीत सिंह को नया प्रोफेसर इंचार्ज बनाया गया है।
वहीं, सर सुंदरलाल अस्पताल के चिकित्साधीक्षक (MS) प्रोफेसर के.के. गुप्ता का कार्यकाल भी पूरा हो गया है। सर सुंदरलाल अस्पताल के एमएस पद पर जनरल सर्जरी के प्रोफेसर पुनीत गुप्ता को नियुक्त किया गया है।
पुनीत गुप्ता के नामों की होती रही चर्चा
विगत 8 जुलाई को हुए अस्पताल के एमएस और ट्रामा सेंटर पद के पीआई पद हुए इंटरव्यू के बाद से पुनीत गुप्ता के नामों की चर्चा होती रही। इंटरव्यू के दौरान सबसे लंबे समय तक पुनीत गुप्ता का साक्षात्कार चलता रहा। पैनल का प्रोफेसर पुनीत गुप्ता एक- एक कर जवाब भी दिए, जिससे इंटरव्यू में शामिल विशेषज्ञ संतुष्ट नजर आए थे।
एमएस पद पर 14 डॉक्टरों ने दिया था इंटरव्यू
बीएचयू अस्पताल के एमएस पद के लिए जारी विज्ञापन के बाद 20 से अधिक डॉक्टरों ने आवेदन किया था। आवेदन पत्रों की गहन जांच के बाद स्क्रूटनी कमेटी ने साक्षात्कार के लिए 14 नामों को फाइनल (शॉर्टलिस्ट) किया है। इस रेस में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) नई दिल्ली की एक पीडियाट्रिक सर्जन समेत आईएमएस बीएचयू के ही 13 वरिष्ठ प्रोफेसर शामिल रहे।


