Movie prime
PMC_Hospital

BHU: प्रोफेसर अभिषेक अभिनय ने संभाला IMS जिमखाना सचिव का पदभार, खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने पर रहेगा जोर

निवर्तमान सचिव प्रो. राजेश मीणा के कार्यकाल की सराहना

Ad

 
dew
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी, भदैनी मिरर। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के चिकित्सा विज्ञान संस्थान (IMS) में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव के बाद नए सचिव ने आधिकारिक तौर पर अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। बाल रोग विभाग (Department of Pediatrics) के प्रोफेसर डॉ. अभिषेक अभिनय ने IMS जिमखाना (IMS GYM) के नए सचिव के रूप में पदभार संभाला है।

Ad


निदेशक कार्यालय ने जारी की थी अधिसूचना


चिकित्सा विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो. एस.एन. संखवार के हस्ताक्षर से जारी अधिसूचना के तहत डॉ. अभिषेक अभिनय को तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पूर्व यह पद एनेस्थीसियोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. राजेश मीणा संभाल रहे थे। पदभार ग्रहण समारोह के दौरान निवर्तमान सचिव प्रो. राजेश मीणा के सफल कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया गया।

Ad


चिकित्सकों को तनावमुक्त रखने और 'खेलो इंडिया' पर फोकस


पदभार ग्रहण के अवसर पर संस्थान के वरिष्ठ चिकित्सक और ख्यात न्यूरोलॉजिस्ट प्रोफेसर विजयनाथ मिश्र ने नए सचिव पर विश्वास जताया। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रो. अभिषेक अभिनय ग्राउंड स्तर पर खेल गतिविधियों का विस्तार करेंगे। इससे व्यस्त दिनचर्या में रहने वाले चिकित्सकों को खाली समय में मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। साथ ही, सरकार की 'खेलो इंडिया' योजना के तहत सभी को स्वस्थ और जागरूक रखने के लिए नए प्रयास किए जाएंगे।
प्रो. अभिषेक अभिनय की इस नियुक्ति से संस्थान के चिकित्सकों, अधिकारियों और छात्रों में खुशी का माहौल है।

Ad