Movie prime
PMC_Hospital

BHU पीएचडी विवादः कार्यवाहक कुलपति के आदेश के बाद छात्रों ने समाप्त किया धरना

पिछले चार दिनों से धरने पर बैठे थे छात्र, 9 जून को होगी डीआरसी

Ad

 
bhu
WhatsApp Group Join Now

Ad

छात्रों ने वरिष्ठ प्रोफेसरों के प्रति जताया आभार

वाराणसी, भदैनी मिरर। BHU के दर्शन एवं धर्म विभाग में PHD प्रवेश को लेकर चल रहे विवाद में आज शनिवार को समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई। कुलपति कार्यालय से पुनः स्पष्ट आदेश जारी हुआ और विभागाध्यक्ष द्वारा 9 जून को डीआरसी आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इसके बाद पिछले चार दिनों से धरने पर बैठे छात्रों ने आंदोलन समाप्त कर दिया। 

Ad
Ad

छात्रों ने इस निर्णय के लिए प्रोफेसर संजय गुप्ता एवं विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसरों और शोधार्थियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विशेष रूप से वरिष्ठ शोधर्थियों एवं मित्रों को धन्यवाद दिया। डॉ. अरविन्द शुक्ला, डॉ. अवनिन्द्र राय, डॉ. वैभव तिवारी, डॉ. सौरभ राय, सुयज्ञ राय एवं परमदीप पटेल का उल्लेख करते हुए कहा कि इन सभी के सहयोग, मार्गदर्शन और नैतिक समर्थन के बिना यह समाधान संभव नहीं हो पाता। छात्रों ने कहा कि वे अब डीआरसी प्रक्रिया का इंतजार करेंगे। लेकिन यदि फिर से कोई बाधा उत्पन्न होती है, तो वे दोबारा आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
 

Ad