Movie prime
PMC_Hospital

BHU News: बीएचयू में विद्यार्थी परिषद (ABVP) कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा, कुलपति कार्यालय पर जड़ा ताला

BHU News: 18 दिनों के आंदोलन के बाद भी नहीं हुआ समस्याओं का समाधान; ABVP कार्यकर्ताओं ने बीएचयू कुलपति कार्यालय पर जड़ा ताला

Ad

 
f
WhatsApp Group Join Now

Ad

भदैनी मिरर डिजिटल डेस्क, वाराणसी: काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) में विद्यार्थियों की मूलभूत और लंबे समय से लंबित समस्याओं के समाधान को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) का विरोध प्रदर्शन और उग्र हो गया है। 18 दिवसीय अनिश्चितकालीन आंदोलन समाप्त होने के बाद भी विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा ठोस कदम न उठाए जाने से नाराज एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कुलपति (VC) कार्यालय पर तालाबंदी कर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया।

Ad

लोकपाल और प्रशासन पर गुमराह करने का आरोप

विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि आंदोलन की समाप्ति पर काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के लोकपाल सुखमहेंद्र सिंह द्वारा एक पत्र दिया गया था। इसके तहत वादा किया गया था कि सोमवार को कार्यालय समय में संबंधित मांगों पर विश्वविद्यालय प्रशासन आधिकारिक GAD (जनरल एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट) आदेश जारी करके देगा।

कार्यकर्ताओं का कहना है कि तय समय बीत जाने के बाद भी 15 अक्टूबर तक कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं किया गया। बीएचयू प्रशासन और लोकपाल केवल आश्वासन देकर छात्रों को गुमराह करने और भ्रमित करने का काम कर रहे हैं।

छात्रावास, सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं को लेकर जारी है लड़ाई

एबीवीपी पदाधिकारियों के अनुसार, विश्वविद्यालय परिसर में छात्रहित से जुड़ी कई गंभीर समस्याएं बनी हुई हैं:

  • छात्रावासों की बदहाली: हॉस्टलों में रखरखाव की भारी कमी।

  • सुरक्षा व्यवस्था: परिसर के भीतर विद्यार्थियों की सुरक्षा का मुद्दा।

  • सड़क, बिजली और पानी: बुनियादी सुविधाओं की बदहाली से जूझ रहे छात्र।

इन समस्याओं को लेकर पूर्व में भी संबंधित विभागों को पत्र और सूचनाएं दी जा चुकी थीं, लेकिन प्रशासन लगातार मामले को टालने का प्रयास कर रहा है।

आर-पार के मूड में ABVP, समाधान तक जारी रहेगा संघर्ष

मंगलवार को जब एबीवीपी के प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय प्रशासन और संबंधित समिति से मुलाकात कर जवाब मांगा, तो कोई सकारात्मक या ठोस आश्वासन नहीं मिला। इसके बाद आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने कुलपति कार्यालय के मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया और वहीं धरने पर बैठ गए।

विद्यार्थी परिषद ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जब तक विद्यार्थियों की सभी लंबित समस्याओं का समयबद्ध तरीके से समाधान सुनिश्चित नहीं किया जाता, तब तक उनका आंदोलन और संघर्ष जारी रहेगा। छात्रहित की अनदेखी को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।