Movie prime
PMC_Hospital

BHU : विधि संकाय के एसोसिएट प्रोफेसर को जान से मारने की धमकी, प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्य पर आरोप

बैठक के बाद डॉ. मुकेश मालवीय के साथ अभद्र व्यवहार और धक्कामुक्की, संकाय प्रमुख से की लिखित शिकायत

Ad

 
BHU
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी (भदैनी मिरर): काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के विधि संकाय (Faculty of Law) से एक बेहद चौंकाने वाला और गंभीर मामला सामने आया है। संकाय में कार्यरत एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. मुकेश कुमार मालवीय ने आरोप लगाया है कि उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है। इस घटना के बाद विश्वविद्यालय परिसर के शैक्षणिक माहौल में हड़कंप मच गया है।

Ad
Ad

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को विधि संकाय में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक के बाद यह विवाद हुआ। घटना से आहत डॉ. मुकेश कुमार मालवीय ने संकाय प्रमुख (Dean) को एक लिखित शिकायती पत्र सौंपकर मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।

प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्य पर संगीन आरोप

एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. मालवीय ने किसी बाहरी तत्व पर नहीं, बल्कि विश्वविद्यालय की सुरक्षा और अनुशासन का जिम्मा संभालने वाले प्रॉक्टोरियल बोर्ड के ही एक सदस्य पर गंभीर आरोप लगाए हैं। संकाय प्रमुख को दी गई अपनी लिखित शिकायत में डॉ. मालवीय ने आरोप लगाया कि उक्त सदस्य ने उनके साथ न केवल अभद्र व्यवहार किया और अपशब्दों का प्रयोग किया, बल्कि उनके साथ धक्कामुक्की करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।

Ad

विश्वविद्यालय के गरिमामय माहौल पर सवाल

प्रोफेसर डॉ. मालवीय ने अपनी शिकायत में इस बात पर गहरी चिंता व्यक्त की है कि यह घटना न केवल उनकी व्यक्तिगत सुरक्षा के लिए एक बड़ा खतरा है, बल्कि महामना की बगिया यानी बीएचयू के शैक्षणिक और गरिमामय वातावरण पर भी एक गहरा और प्रतिकूल प्रभाव डालती है। कैंपस के भीतर एक शिक्षक के साथ इस तरह का व्यवहार सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करता है।

Ad

इस हाई-प्रोफाइल मामले के सामने आने के बाद अब देखना यह होगा कि विश्वविद्यालय प्रशासन और विधि संकाय प्रमुख इस पर क्या संज्ञान लेते हैं और आरोपी सदस्य के खिलाफ क्या दंडात्मक कार्रवाई की जाती है।