Movie prime
Ad

बनारस में ठंड बढ़ी: सामान्य से नीचे रह रहा रात का पारा, हवा यलो अलर्ट में

दिन-रात के तापमान में बढ़ा अंतर, शहर में न्यूनतम तापमान 13.2°C; एक्यूआई 135 के साथ प्रदूषण स्तर यलो अलर्ट में कायम

Ad

 
Varanasi weatherVaranasi weather
WhatsApp Group Join Now

Ad
वाराणसी, भदैनी मिरर। बनारस में मौसम का मिज़ाज एक बार फिर बदलने लगा है। बृहस्पतिवार को रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री कम रहकर 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में गिरावट के चलते सुबह और देर रात ठंड महसूस होने लगी है। बुधवार को रात का पारा 12 डिग्री से ऊपर था, लेकिन गुरुवार को तापमान तेजी से नीचे आया।
शहर और गांव के तापमान में भी दो से तीन डिग्री का अंतर देखने को मिल रहा है। शहर में रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री कम रहा और यह 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात में हवा की रफ्तार 10 किमी प्रति घंटा रेकॉर्ड की गई, जिससे ठंड का असर और बढ़ गया।
Ad
Ad
Ad
दोपहर में भी तापमान सामान्य से कम रहा। जिले का दिन का अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.7 डिग्री कम है। हालांकि, लखनऊ स्थित यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 4–5 दिनों के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है।
बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव के अनुसार, पहाड़ों पर बर्फबारी में कुछ कमी आई है, जिसके कारण ठंड बढ़ने का क्रम दो दिनों से धीमा हुआ है। लेकिन रात के दौरान तापमान में तेज गिरावट जारी है और ठिठुरन महसूस हो रही है।
Ad
हवा लगातार यलो अलर्ट में
मौसमी बदलाव के साथ-साथ बनारस की हवा भी लगातार प्रदूषित हो रही है। पिछले एक हफ्ते से शहर की हवा यलो अलर्ट में बनी हुई है। बृहस्पतिवार रात शहर का AQI 135 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी का स्तर है। विशेषज्ञों के मुताबिक ठंड बढ़ने पर प्रदूषण का स्तर और बढ़ सकता है।
Ad
Ad

Ad

FROM AROUND THE WEB