
बनारस लिट फेस्ट 2026:फिल्म अभिनेता आमिर खान और अनुपम खेर का होगा टॉक शो, शामिल होंगी कई मशहूर हस्तियां
साहित्य, कला और विचारों का संगम, 100 से अधिक पुस्तकों का लोकार्पण और अंतरराष्ट्रीय पेंटिंग प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र




30 जनवरी से 1 फरवरी 2026 तक होगा ताज गंगेज का आयोजन
पद्म श्री सीन काफ निजाम, बुकर विजेता शेहान करुणातिलका, चेतन भगत सहित दिग्गज होंगे शामिल
वाराणसी, भदैनी मिरर। नव भारत निर्माण समिति और बनारस लिट फेस्ट आयोजक मंडल ने घोषणा की है कि भारत का प्रतिनिधिक साहित्य, कला और विचारों का महोत्सव "बनारस लिट फेस्ट (काशी साहित्य कला उत्सव) 2026" का आयोजन 30, 31 जनवरी और 1 फरवरी 2026 को वाराणसी के ताज गंगेज (नदेसर पैलेस कैंपस) में होगा।


आयोजक मंडल के अध्यक्ष दीपक मधोक ने बताया कि इस बार का लिट फेस्ट कई बड़े साहित्यकारों, कलाकारों और विचारकों की उपस्थिति से ऐतिहासिक होने जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्य आकर्षक, पद्म श्री सीन काफ निजाम (प्रसिद्ध शायर और लेखक) , बुकर पुरस्कार विजेता शेहान करुणातिलका (श्रीलंका के जाने-माने लेखक), ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता दामोदर मौजू, सुब्रतो बागची (माइंड ट्री के फाउंडर और चेयरमैन), रवि वेंकटेशन (पूर्व चेयरमैन, इन्फोसिस), और बेस्टसेलिंग लेखक चेतन भगत होंगे।


उन्होंने बताया कि 100 से अधिक पुस्तकों का लोकार्पण, अंतरराष्ट्रीय पेंटिंग प्रदर्शनी और लाइव पेंटिंग कैम्प, और प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता आमिर खान और अनुपम खेर का टॉक शो का विशेष कार्यक्रम कार्यक्रम होगा।
इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक कपूर, सचिव बृजेश सिंह, डॉ. अनिल ओहरी, सह सचिव अमित सेवारमानी और धर्मेंद्र कुमार ने कार्यक्रम से जुड़ी जानकारियां साझा कीं। बनारस लिट फेस्ट केवल एक साहित्यिक कार्यक्रम नहीं बल्कि एक सांस्कृतिक उत्सव है, जिसमें साहित्य, कला, विचार और संवाद का अद्वितीय संगम देखने को मिलेगा।


