Movie prime
Ad

स्वर्वेद महामंदिर ट्रस्ट के करोड़ों के गबन कांड का मुख्य आरोपित आर्यन गिरफ्तार

मामले के आरोपित विवेक को पुलिस पहले कर चुकी है गिरफ्तार

Ad

 
arest choubepur
WhatsApp Group Join Now

Ad
पुलिस ने आर्यन को कोर्ट में पेश करने के बाद भेजा जेल

वाराणसी, भदैनी मिरर। वाराणसी के चौबेपुर क्षेत्र में स्थित स्वर्वेद महामंदिर ट्रस्ट के करोड़ों रुपये के गबन मामले में फरार मुख्य आरोपित आर्यन जायसवाल को चौबेपुर पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने उसे स्वर्वेद मंदिर के पास नहर किनारे से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया और इसके बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। ट्रस्ट प्रशासन की शिकायत के अनुसार, कूटरचित बैंक पर्चियों का उपयोग कर ट्रस्ट के खाते से करोड़ों रुपये की अवैध वित्तीय हेराफेरी की गई थी।

Ad
Ad
Ad

ट्रस्ट की ओर से इस बड़े वित्तीय गबन में कई लोगों के शामिल होने का संदेह जताया गया था। इस मामले में चौबेपुर थाने में धारा 419, 420, 467, 468, 471 और 409 के तहत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसी प्रकरण के आरोपित विवेक कुमार को पुलिस ने 7 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। जांच में विवेक के खिलाफ पुलिस को  साक्ष्य मिले थे। इसके बाद से वह फरार हो गया था। 

Ad

पूछताछ में आर्यन जायसवाल ने स्वीकार किया कि उसके व्यक्तिगत बैंक खाते में भी अवैध रूप से बड़ी धनराशि ट्रांसफर की गई थी। उसने उस रकम को अपने पास रख लिया था। उसने यह भी बताया कि उसने विवेक के साथ मिलकर इस पूरे गबन की योजना बनाई और उसे अंजाम दिया। चौबेपुर पुलिस अब गबन की गई धनराशि की रिकवरी, लेन-देन की बैंकिंग ट्रेल की जांच और अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की पड़ताल कर रही है। इस मामले के अन्य आरोपित भी हैं। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं। 

Ad
Ad