Movie prime
Ad

सहायक अभियोजन अधिकारी अंकित कुमार सिंह को मिली प्रोन्नति, अब संभालेंगे अभियोजन अधिकारी (PO) का दायित्व

वाराणसी कचहरी और अभियोजन कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों ने दी बधाइयां, पहले हरदोई और जौनपुर में भी रहे तैनात

Ad

 
Ankit Singh
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी, भदैनी मिरर। वाराणसी जनपद में कार्यरत अंकित कुमार सिंह को शासन द्वारा सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) से अभियोजन अधिकारी (PO) के पद (लेवल-10, ग्रेड पे-5400) पर प्रोन्नति प्रदान की गई।

इस अवसर पर कचहरी परिसर और अभियोजन कार्यालय में उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें बधाइयां दी और शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Ad
Ad

 सेवा और अनुभव

अंकित कुमार सिंह ने इससे पहले हरदोई और जौनपुर जिलों में भी कार्य किया है। इनके पास विधि क्षेत्र में गहन अनुभव है और इन्हें काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के विधि संकाय तथा भारतीय जन संचार संस्थान, नई दिल्ली से शिक्षा प्राप्त है।

विश्वविद्यालय में अध्ययन के दौरान उन्होंने नशा उन्मूलन और नो स्मोकिंग बोर्ड अभियान चलाकर समाज में सकारात्मक योगदान दिया।
अंकित कुमार सिंह मूलतः आजमगढ़ जिले के मेहनाजपुर गांव के निवासी हैं। अभियोजन अधिकारी बनने से पहले वे ABP न्यूज में पत्राकार के रूप में भी कार्य कर चुके हैं, जिससे उनके पास पत्रकारिता और जनसंचार का अनुभव भी है।

Ad

प्रोन्नति मिलने के बाद उन्होंने कहा कि वे अपने दायित्वों का पालन ईमानदारी और पूरी निष्ठा के साथ करेंगे और न्याय के प्रति अपने उत्तरदायित्वों को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे।

  • नाम: अंकित कुमार सिंह
  • नई पोस्ट: अभियोजन अधिकारी (PO)
  • ग्रेड पे: 5400, लेवल-10
  • कार्यक्षेत्र: वाराणसी जनपद (पहले हरदोई और जौनपुर)
  • शिक्षा: काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (विधि संकाय), भारतीय जन संचार संस्थान, नई दिल्ली
  • पेशा: अभियोजन अधिकारी, पूर्व पत्रकार
Ad