Movie prime
Ad

प्रख्यात कलाकार अनिल शर्मा को राज्य ललित कला अकादमी में Solo Exhibition का मिला आमंत्रण

25–27 मार्च 2026 तक लखनऊ में आयोजित होगी अनिल शर्मा की एकल कला प्रदर्शनी, कला प्रेमियों में उत्साह

Ad

 
Anil sharma
WhatsApp Group Join Now

Ad

लखनऊ। कला जगत के लिए एक खास खबर सामने आई है। देश के प्रख्यात कलाकार अनिल शर्मा को राज्य ललित कला अकादमी, लखनऊ द्वारा आयोजित होने वाली एकल कला प्रदर्शनी (Solo Exhibition) के लिए अतिथि कलाकार (Guest Artist) के रूप में आमंत्रित किया गया है। यह आयोजन आगामी 25, 26 एवं 27 मार्च 2026 को लखनऊ स्थित अकादमी परिसर में आयोजित होगा।

Ad
Ad

इस तीन दिवसीय प्रदर्शनी में कलाकार अनिल शर्मा अपनी अनूठी शैली, प्रकृति पर आधारित रचनाओं, भावनात्मक अभिव्यक्तियों और रंगों के नए प्रयोगों के माध्यम से दर्शकों के सामने एक अलग और सजीव दुनिया पेश करेंगे। उनकी कृतियों में प्रकृति, संवेदनाओं और मानवीय भावनाओं का गहरा संयोजन देखा जाता है, जो कला प्रेमियों को हमेशा प्रभावित करता रहा है।

Ad

राज्य ललित कला अकादमी द्वारा कलाकार अनिल शर्मा को अतिथि कलाकार के रूप में आमंत्रित किया जाना कला जगत के लिए सम्मान की बात है। इस प्रदर्शनी को लेकर कलाकार समुदाय और विद्यार्थियों में खासा उत्साह है।

आयोजकों के अनुसार, यह प्रदर्शनी युवा कलाकारों को सीखने का अवसर देगी और दर्शकों को कला के नए आयामों से रूबरू कराएगी।

Ad

कला प्रेमियों, विद्यार्थियों एवं इच्छुक दर्शकों से आह्वान किया गया है कि वे प्रदर्शनी में शामिल होकर कला के इस विशेष उत्सव का हिस्सा बनें और कलाकार अनिल शर्मा के विशिष्ट सृजन की अनुभूति करें।

Ad