Movie prime
Ad

BJP सरकार से खफा आंगनबाड़ी संयुक्त मोर्चा ने शास्त्री घाट पर दिखाई एकजुटता

प्रदेशव्यापी विरोध प्रदर्शन के तहत वाराणसी में भी हुई जमकर नारेबाजी 

Ad

 
anganbadi
WhatsApp Group Join Now

Ad

वक्ताओं ने कहा-समस्या का समाधान नही हुआ तो 8 मार्च को विधानसभा के सामने करेंगे प्रदर्शन

वाराणसी, भदैनी मिरर। प्रान्तीय नेतृत्व के आह्वान पर और प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी कर्मचारी एसोसिएशन की सहमति से गुरूवार को उत्तर प्रदेश के विभिन्न आंगनबाड़ी संगठनों ने एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन किया। इसी क्रम में संगठन की महिलाओं ने एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए जिला मुख्यालय के पास शास्त्री घाट पर विरोध प्रदर्शन किया। 

Ad
Ad

anganbadi

इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं की समस्याओं के समाधान से मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया। धरना-प्रदर्शन एवं ज्ञापन कार्यक्रम की अध्यक्षता संबंधित जिलाध्यक्षों द्वारा की गई। संचालन जिला मंत्रियों ने किया। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए आंगनबाड़़ी कार्यकत्रियों व पदाधिकारियों ने सरकार के प्रति गहरा रोष व्यक्त किया। वक्ताओं ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नही हुआ तो कार्यकत्रियों मार्च माह से पोषण ट्रैकर ऐप पर ऑनलाइन कार्य पूर्णतः बंद कर देंगी।

Ad

anganbadi

इसके साथ ही काम बंद-कलम बंद हड़ताल करते हुए 8 मार्च को लखनऊ विधानसभा के समक्ष विशाल धरना-प्रदर्शन और आमरण अनशन किया जाएगा। आंगनबाड़ी संयुक्त मोर्चा ने चेतावनी दी कि आंदोलन के दौरान उत्पन्न होने वाली किसी भी स्थिति की सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन एवं प्रशासन की होगी। धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, सहायिकाएं और संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभा को प्रदेश संरक्षक बाबूलाल मौर्य, प्रदेश अध्यक्ष अंजनी मौर्य, जिला मंत्री गीता सिंह आदि ने सम्बोधित किया। 

Ad
Ad