Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी में शीतलहर के बीच CM योगी ने रैनबसेरा पहुंचकर गरीबों को बांटे कंबल-भोजन, बच्चों को दी चॉकलेट
 

भीषण ठंड में खुले में सोने वालों को रैनबसेरा भेजने के निर्देश, काशी विश्वनाथ व कालभैरव मंदिर में किया दर्शन-पूजन
 

Ad

 
vns cm
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी, भदैनी मिरर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को भीषण शीतलहर के बीच मानवता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए वाराणसी के टाउनहॉल स्थित रैनबसेरा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ठंड से ठिठुर रहे गरीब और असहाय लोगों को कंबल व भोजन के पैकेट वितरित कर राहत पहुंचाई और उनकी कुशलक्षेम पूछी।

Ad
Ad

मुख्यमंत्री ने रैनबसेरा में ठहरे लोगों से सीधे संवाद कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। लोगों ने प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं पर संतोष जताते हुए बताया कि यहां बिस्तर, ओढ़ने के लिए पर्याप्त कंबल, अलाव, प्रकाश, शौचालय और साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था है।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छोटे बच्चों को चॉकलेट भी दी, जिससे बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि ठंड के मौसम में कोई भी व्यक्ति खुले आसमान के नीचे या सड़क किनारे न सोए। रैनबसेरा खास तौर पर गरीब और जरूरतमंदों की सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं।

Ad

vns cm

मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि शीतलहर को देखते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि रात के समय कोई भी गरीब या असहाय व्यक्ति खुले में न रहे। ऐसे सभी लोगों को रैनबसेरा तक पहुंचाया जाए। साथ ही रैनबसेरा में साफ-सफाई, शौचालय, रोशनी, बिस्तर और अलाव की व्यवस्था हर हाल में दुरुस्त रखी जाए।

Ad

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए दर्शन व्यवस्था को सुचारू रखने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी दर्शनार्थी को असुविधा न हो।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाबा कालभैरव एवं श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विधिवत दर्शन-पूजन किया और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर स्टाम्प एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल, आयुष एवं खाद्य सुरक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, एमएलसी धर्मेंद्र राय सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।