Movie prime
PMC_Hospital

Amarnath Yatra: बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए काशी से रवाना हुआ श्रद्धालुओं का पहला जत्था

श्री काशी विश्वनाथ सेवा समिति के तत्वावधान में कैंट स्टेशन से अमृतसर मेल द्वारा रवाना हुए भक्त

Ad

 
nui
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी (भदैनी मिरर डेस्क): पवित्र अमरनाथ यात्रा की शुरुआत होते ही पूरे देश के साथ-साथ धर्मनगरी काशी भी शिवमय हो गई है। बाबा बर्फानी के अलौकिक दर्शन के लिए वाराणसी से श्रद्धालुओं और सेवादारों का पहला जत्था रविवार को कश्मीर के लिए रवाना हो गया। श्री काशी विश्वनाथ सेवा समिति के तत्वावधान में जयकारों के बीच भक्तों की यह टोली वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन से हावड़ा-अमृतसर मेल (Amritsar Mail) के जरिए आगे के सफर पर निकली।

Ad
Ad

अमृतसर और जम्मू होते हुए पहलगाम पहुंचेंगे श्रद्धालु

हर साल की तरह इस बार भी काशी और आस-पास के जिलों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु बाबा अमरनाथ की इस पावन यात्रा में शामिल हो रहे हैं। समिति के पदाधिकारियों के मुताबिक, पहले जत्थे के श्रद्धालु ट्रेन से अमृतसर पहुंचेंगे, जहां से वे जम्मू होते हुए पहलगाम का सफर तय करेंगे। इसके बाद पहलगाम से पवित्र अमरनाथ गुफा तक की मुख्य चढ़ाई और दुर्गम रास्ता पैदल या अन्य माध्यमों से तय किया जाएगा।

Ad

26 सालों से सेवा में जुटी है 'श्री काशी विश्वनाथ सेवा समिति'

अमरनाथ यात्रियों के लिए काशी की यह समिति पिछले 26 वर्षों से निरंतर सेवा शिविर (लंगर) का आयोजन कर रही है। इस वर्ष भी यात्रा के दौरान लगभग 300 श्रद्धालुओं के ठहरने, शुद्ध भोजन, चिकित्सा और अन्य मूलभूत सुविधाओं की मुफ्त व्यवस्था समिति द्वारा की जा रही है।

Ad

दो अलग-अलग रूटों से मोर्चे पर तैनात हो रहे सेवादार

समिति के प्रमुख सेवादार दिलीप सिंह ‘बंटी’ ने बताया कि श्रद्धालुओं की मदद के लिए इस बार 80 से 90 सेवादारों का एक बड़ा दल सेवा कार्यों के लिए जा रहा है। व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए इन्हें दो समूहों में बांटा गया है:

  1. पहला समूह: करीब 10 सेवादारों की टीम दिलीप सिंह ‘बंटी’, विवेक श्रीवास्तव और कुलदीप त्यागी के नेतृत्व में पंजाब के रास्ते आगे बढ़ेगी।

  2. दूसरा समूह: लगभग 70 सेवादारों का बड़ा दल बेगमपुरा एक्सप्रेस से सीधे जम्मू होते हुए चंदनबाड़ी (कश्मीर) पहुंचेगा, जहां मुख्य सेवा शिविर लगाया जा रहा है।

जनप्रतिनिधियों और प्रबुद्धजनों का मिल रहा सहयोग

समिति के इस पुनीत सेवा अभियान की सराहना करते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है। इस आयोजन को सफल बनाने में वाराणसी के महापौर अशोक तिवारी, शहर दक्षिणी के विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव, प्रदेश सरकार के मंत्री दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’ और शांति लाल जैन सहित कई गणमान्य लोग सहयोग कर रहे हैं।

काशी का खास स्वाद भी चखेंगे यात्री काशी की परंपरा के अनुसार, यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं के लिए बनारसी पान और पारंपरिक मिठाइयों की विशेष व्यवस्था की गई है। यह सेवा छक्कन दादा, राजेश चौरसिया और नंदनी परिवार की ओर से प्रदान की जा रही है, ताकि कश्मीर की वादियों में भी भक्तों को बनारसी आतिथ्य का अहसास हो सके।