Movie prime
Ad

अलका लांबा का बीजेपी पर तीखा हमला, आरएसएस को लेकर कह दी बड़ी बात 

कहा- ईडी बनी है भाजपा की वसूली मशीन, विपक्ष पर टारगेटेड कार्रवाई 

Ad

 
Alka Lamba
WhatsApp Group Join Now
Ad

Ad

पीएम को दी सीधी चुनौती, कहा-दम हो तो साबित करके दिखाएं

अगला लोकसभा चुनाव अजय राय लड़ेंगे, मोदी में नहीं होगी हिम्मत - कांग्रेस 

वाराणसी, भदैनी मिरर। वाराणसी में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने सोमवार को प्रेस वार्ता कर बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नेशनल हेराल्ड अंग्रेजों से लड़ाई कर रहा था, तब आरएसएस अंग्रेजों की मुखबिरी कर रही थी। नेशनल हेराल्ड अंग्रेजी में था और इसी का उर्दू संस्करण कौमी आवाज निकाला गया और हिंदी में नवजीवन निकाला गया। उन्होंने कहा कि नेशनल हेराल्ड में भाजपा में दम हो तो साबित करके दिखाओ काशी से पीएम को चुनौती दे रहे हैं। अब भाजपा जजों को डराने धमकाने का काम कर रही है। भाजपा सरकार आरएसएस की किताबों को विज्ञापन देती है, जो देश में नफरत फैलाती है।

Ad
Ad
Ad

 

मोदी सरकार ने रूचि सोया, बोडाफोन का कर्ज माफ किया

 

अलका लांबा ने कहा कि मोदी सरकार ने रुचि सोया का कर्ज माफ कर दिया और बाबा रामदेव की पतंजलि ने इसे खरीद लिया। दूसरा, मोदी सरकार ने वोडाफोन के 36,000 करोड़ रुपये माफ कर दिए और यहां तक कि उसका स्वामित्व भी अपने हाथ में ले लिया, जो अब 22.6 प्रतिशत से बढ़कर 48.99 प्रतिशत हो गया है। कहा कि ईडी ने पांच हजार मामले दर्ज किए और सजा सिर्फ 24 मामलों में हुई। सबसे बड़ी बात यह कि ईडी के 100 में 99 मामले में विपक्ष के खिलाफ दर्ज होते हैं। इस पर ईडी को जवाब देना चाहिए कि सत्ता के मामले में मामला दर्ज करते हैं लेकिन साबित क्यों नहीं कर पाते हैं। हम इसके खिलाफ पूरे देश में सड़कों पर निकलेंगे। संविधान बचाओ देश बचाओ की रैली को निकालकर इस आंदोलन को आगे बढ़ाएंगे।लांबा ने कहा कि नेशनल हेराल्ड ने अंग्रेजों के युद्ध में हिस्सा लिया, यह देश की धरोहर है। हम इसे बचाएंगे।

Ad

 

 

कांग्रेस के गुजरात अधिवेशन से बौखला गए हैं मोदी

 

उन्होंने कहाकि हाल ही में हुए कांग्रेस पार्टी के ऐतिहासिक गुजरात अधिवेशन से बौखलाए मोदी-शाह की जोड़ी ने फिर से कांग्रेस पार्टी पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) अपनी पसंदीदा आपराधिक वसूली मशीन को छोड़ दिया है। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दायर तथाकथित आरोपपत्र कुछ और नहीं बल्कि विशुद्ध राजनीतिक षड्यंत्र है। गांधी परिवार का हर सदस्य चाहे वह राजनीति में हो या नहीं भाजपा द्वारा निशाना बनाया जा रहा है।

Ad

 

राहुल गांधी से डरी हुई है भाजपा

 

कांग्रेस नेत्री अलका लांबा ने कहा कि भाजपा डरी हुई है राहुल गांधी से। राहुल गांधी की सदस्यता रद्द कर दी। बंगला छीन लिया और सुरक्षा छीन ली। कोर्ट ने सब वापस किया। राहुल गांधी ने भाजपा को बहुमत से रोका है। इसी से भाजपा को बौखलाए हुए हैं। राहुल गांधी को रोकने के लिए ये सब कर रहे हैं। कहा कि कांग्रेस की सरकार आने के 10 महीने में ये सब लोग जेल में जाएंगे। अब कांग्रेस चुप नहीं रहेगी क्योंकि अब देश की संविधानिक संस्थाओं पर हमले हो रहे हैं। कोर्ट पर हमले कर रहे हैं। उन्होंने कहाकि भाजपा की वाशिंग मशीन में जो भी भ्रष्टाचारी जाता है धुल जाता है और भाजपा में मंत्री बन जाता है। पीएम संसदीय क्षेत्र में अजय राय ने वोट प्रतिशत बढ़ाया है। अगला चुनाव अजय राय लड़ेंगे, लेकिन नरेंद्र मोदी हिम्मत नहीं कर पाएंगे। प्रेसवार्ता में भाजपा प्रदश अध्यक्ष अजय राय, जिला व महानगर कमेटी के पदाधिकारी आदि रहे।

Congress poster
Navneeta

Ad

Ad

FROM AROUND THE WEB