Movie prime
PMC_Hospital

Ajay Rai : मेदांता ICU में भर्ती अजय राय के लिए पीएम मोदी और राहुल गांधी ने किया ट्वीट, काशी में हुआ हवन-पूजन

सियासी प्रतिद्वंद्विता से ऊपर उठकर पीएम मोदी ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना; वाराणसी में समर्थकों ने माता के दरबार में मांगी मनौती

Ad

 
Ajay Rai
WhatsApp Group Join Now

Ad

लखनऊ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व विधायक अजय राय की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल के आईसीयू (ICU) में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार को एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सीने में दर्द और बेचैनी की शिकायत की थी। अजय राय के अस्वस्थ होने की खबर मिलते ही जहां सियासी गलियारों में चिंता की लहर दौड़ गई, वहीं उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी में दुआओं और प्रार्थनाओं का दौर शुरू हो गया है।

Ad
Ad

पीएम मोदी और राहुल गांधी ने किया ट्वीट

अजय राय के स्वास्थ्य को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर सभी को चौंका दिया। पीएम मोदी ने संभवतः पहली बार अजय राय को टैग करते हुए लिखा, "उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय जी के अस्वस्थ होने का समाचार प्राप्त हुआ है। मैं उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।"

Ad

वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी चिंता व्यक्त करते हुए लिखा, "अजय राय जी के अस्वस्थ होने के समाचार से चिंतित हूं। आशा है कि वो जल्द से जल्द स्वस्थ हों और फिर से पूरी शक्ति के साथ जन सेवा में सक्रिय हों।"

Ajay Rai

काशी में अजय राय के लिए हुआ हवन-पूजन

अजय राय के पैतृक शहर वाराणसी में उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थनाएं की जा रही हैं। चेतगंज स्थित माता शक्ति के दरबार में सामाजिक कार्यकर्ता शुभम सेठ "गोलू" के नेतृत्व में भव्य हवन-पूजन का आयोजन किया गया।

Ad

शुभम सेठ "गोलू" ने कहा, "अजय राय जी हमेशा काशीवासियों के सुख-दुख में साथ खड़े रहते हैं। आज पूरा काशी समाज उनके लिए प्रार्थना कर रहा है कि वे जल्द स्वस्थ होकर वापस लौटें।" इस अवसर पर प्रदीप कनौजिया, रवि अग्रहरि, पिंटू बाबा, मलिक चंद्र सहित भारी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

पीएम मोदी और अजय राय: सियासी प्रतिद्वंद्विता से परे संवेदना

ajay ray

अजय राय पिछले तीन लोकसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) से वाराणसी सीट पर पीएम मोदी के खिलाफ मजबूती से चुनाव लड़ते रहे हैं। 2024 के चुनाव में उन्होंने पीएम मोदी को कड़ी टक्कर दी थी, जहां हार का अंतर मात्र 1.52 लाख वोटों का रह गया था। अतीत में कड़वी बयानबाजी के बावजूद, पीएम मोदी के इस ट्वीट की लोग सोशल मीडिया पर 'राजनीतिक शिष्टाचार' के रूप में काफी तारीफ कर रहे हैं।

फिलहाल, मेदांता अस्पताल के डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है। समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके जल्द स्वस्थ होकर सार्वजनिक जीवन में लौटने की उम्मीद जताई है।