Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी: बैंकॉक जा रहे विदेशी यात्री के बैग से बारहसिंगा के सींग बरामद, जांच शुरू

एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट से बैंकॉक जा रहा था रूसी नागरिक, एक्स-रे स्कैनिंग में सामने आया मामला; वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत जांच शुरू।
 

Ad

 
Varanasi airport
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी। बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रविवार को सुरक्षा जांच के दौरान एक विदेशी यात्री के बैग से बारहसिंगा के दो सींग बरामद होने से हड़कंप मच गया। मामले में सीआईएसएफ ने तत्काल कार्रवाई करते हुए यात्री को हिरासत में लेकर पुलिस और वन विभाग को सौंप दिया।

Ad
Ad


एक्स-रे स्कैनिंग में पकड़ा गया मामला

जानकारी के अनुसार, रूसी नागरिक दमित्री ब्रेकिन बैंकॉक जाने के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX-215 से यात्रा करने वाला था। सिक्योरिटी होल्ड एरिया (SHA) में एक्स-रे स्कैनिंग के दौरान उसके बैग में संदिग्ध वस्तु दिखाई दी। तलाशी लेने पर बैग से बारहसिंगा के दो सींग बरामद हुए। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया।

Ad

CISF ने लिया तुरंत एक्शन

सीआईएसएफ जवानों ने यात्री को मौके पर ही हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की और बाबतपुर पुलिस को सूचना दी। इसके साथ ही वन विभाग को भी अलर्ट किया गया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम एयरपोर्ट पहुंची और बरामद सींग को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। आरोपी को भी आगे की कार्रवाई के लिए वन विभाग के सुपुर्द कर दिया गया।

Ad


प्रारंभिक जांच में मामला वन्यजीव तस्करी से जुड़ा माना जा रहा है। वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत बारहसिंगा जैसे संरक्षित जीवों के अंगों का परिवहन और व्यापार पूरी तरह प्रतिबंधित है।

कहां से आए सींग? जांच जारी

सुरक्षा एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि- आरोपी के पास ये सींग कहां से आए?  क्या इसके पीछे कोई अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क सक्रिय है।  पुलिस के अनुसार, विदेशी यात्री से गहन पूछताछ की जा रही है और वन विभाग के साथ मिलकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस को सौंपने के बाद आरोपी की यात्रा रद्द कर दी गई है। फिलहाल मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।